विनय कटियार का 'मंदिर राग'- हमें तो हर वक्त याद आते हैं राम

विनय कटियार ने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा बरकरार है और यही नहीं पूरे देश में ये मुद्दा बरकरार है. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का कोई सवाल है ही नहीं, वो पहले ही खत्म हो चुकी है.

Advertisement
भूले नहीं हैं राम मंदिर का मुद्दा भूले नहीं हैं राम मंदिर का मुद्दा

सुप्रिया भारद्वाज

  • फैजाबाद,
  • 27 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव छठे चरण की ओर बढ़ चला है इसके साथ ही विकास का मुद्दा कहीं पीछे छूटता नजर आ रहा है. बीजेपी एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की बात दोहरा रही है. बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा की राम मंदिर का मुद्दा कोई भूला नहीं है.

विनय कटियार ने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा बरकरार है और यही नहीं पूरे देश में ये मुद्दा बरकरार है. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का कोई सवाल है ही नहीं, वो . जब तक मंदिर नहीं बन जाएगा तब तक हम इस मुद्दे को नहीं भूल सकते.

Advertisement

बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है और यहां राम मंदिर बनकर रहेगा. विनय कटियार ने कहा कि जैसे सोमनाथ मंदिर बनाया गया उसी तरह से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो अयोध्या में राम मंदिर बनवाएंगे.

कांग्रेस नेता निर्मल खत्री ने विनय कटियार के बयान की अलोचना करते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आता है तब-तब बीजेपी को राम लला की याद आती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लेकिन अयोध्या और राम लला के लिए कुछ नहीं किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »