इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार से पूछा किस आधार पर दे रहे हो यश भारती ?

चुनावी साल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यश भारती पुरस्कार बांटने का जोश चढ़ा कि इस साल वो अभी तक 146 लोगों को यश भारती पुरस्कार से नवाज चुके हैं. साल भर के भीतर ही इस पुरस्कार को बांटने के लिए सरकार चार बार समारोह कर चुकी है.

Advertisement
इलाहाबाद HC के सरकार से सवाल इलाहाबाद HC के सरकार से सवाल

बालकृष्ण

  • इलाहाबाद,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यश भारती सम्मान को ताबड़तोड़ तरीके से बांटने को लेकर दायर की गई एक याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि पुरस्कार के लिए रकम सरकारी खजाने से दी जाती है यह टैक्स पेयर्स का पैसा होता है और इसे मनमाने तरीके से नहीं बांटा जा सकता. कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि अवार्ड के लिए जिन लोगों को चुना जा रहा है उसका आधार क्या है?

Advertisement

चुनावी साल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यश भारती पुरस्कार बांटने का जोश चढ़ा कि इस साल वो अभी तक 146 लोगों को यश भारती पुरस्कार से नवाज चुके हैं. साल भर के भीतर ही इस पुरस्कार को बांटने के लिए सरकार चार बार समारोह कर चुकी है. हद तो तब हो गई जब पिछले महीने यश भारती पुरस्कार बांटने के दौरान ने इस समारोह का संचालन कर रही उद्घोषिका को भी तत्काल यश भारती देने की घोषणा कर दी. आमतौर पर इस तरह के पुरस्कार सरकारी अफसरों को रिटायरमेंट से पहले नहीं दिए जाते. लेकिन अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एक सचिव ही नहीं उनकी पत्नी को भी यश भारती दे दिया.


गौरतलब है कि यश भारती सम्मान उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान है जिसमें 11 लाख रुपए का पुरस्कार तो दिया ही जाता है, आजीवन ₹50,000 महीने की पेंशन भी मिलती है. इसकी शुरुआत मुलायम सिंह यादव ने 1994 में इस पुरस्कार की स्थापना की थी. पहले यह पुरस्कार साल में कुछ चुनिंदा लोगों को मिलता था. इसे पाने वाले लोगों में अमिताभ बच्चन, गोपालदास नीरज, नसीरुद्दीन शाह, अनूप जलोटा, नवाजुद्दीन सिद्दकी जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं.

Advertisement

मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होनी है जब कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह इस अवार्ड से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करें.

.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement