काशी में मोदी, राहुल-अखिलेश के रोड शो पर एक्सपर्ट्स ने उठाए सवाल

बनारस में आज रोड शो का दिन है. पीएम मोदी के रोड शो के बाद अखिलेश-राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती का रोड शो भी यहां आज ही होना है. राजनीतिक जानकारों ने रोड शो पर कुछ सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement
रोड शो के दौरान पीएम मोदी रोड शो के दौरान पीएम मोदी

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

वाराणसी में आज राजनीतिक दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो जारी है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव और राहुल गांधी भी आज यहां रोड शो करने वाले हैं. रोड शो जैसे आयोजनों से दूर रहने वालीं बसपा . गौरतलब है कि आज ही यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के वोट डाले जा रहे हैं. जिन इलाकों में आज वोटिंग हो रही है वो उसमें वाराणसी से सटे हुए इलाके भी हैं, यही वजह है कि आज के काशी का राजनीतिक आयोजनों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. उधर कांग्रेस ने खासकर मोदी के रोड शो पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं समाजवादी पार्टी  शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है.

Advertisement

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव आयोग वोटिंग से दो दिन पहले चुनाव प्रचार खत्म करवा देता है लेकिन इस तरह के विशाल रोड शो और रैली अगर वोटिंग वाले दिन पोलिंग बूथ से महज कुछ किलोमीटर दूर होंगे तो वो भी सीधा-सीधा वोटिंग को प्रभावित करेंगे, ऐसे मे चुनाव आयोग को इसपर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि आज आजमगढ़, मऊ, बलिया में वोटिंग हो रही है जो वाराणसी से सीधे जुड़े हुए हैं.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे विशाल आयोजनों से राजनीतिक दल किसी कानून का उल्लंघन तो नहीं कर रहे लेकिन टीवी मीडिया के इस दौर में वे उन इलाकों के मतदाताओं को भी प्रभावित करने का माद्दा रखते हैं जिनमें आज वोटिंग हो रही है. खास बात ये है कि आदि दिखाने से भी रोकता है क्योंकि उसका मानना है कि इस तरह के पोल से वोटरों को ये मैसेज जाता है कि हवा किस राजनीतिक दल की ओर बह रही है लेकिन इस तरह के मेगा रोड शो और रैलियों के बारे में उसका रुख नरम रहता है.

Advertisement

मोदी के रोड शो को लेकर समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त के दफ्तर में शिकायत दी कि पीएम मोदी के रोड शो के लिए बीजेपी के पास परमिशन नहीं थी. सपा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मंदिर दर्शन और टाउन हॉल में जनसभा की इजाजत दी थी लेकिन पीएम को रोड शो की इजाजत नहीं थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »