सपा का रजत जयंती समारोह कल, मुलायम के बुलावे पर नहीं आ पाएंगे नीतीश

लखनऊ में 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार की रात नीतीश कुमार को फोन किया था.

Advertisement
नीतीश कुमार नीतीश कुमार

लखनऊ में 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार की रात नीतीश कुमार को फोन किया था.

नीतीश कुमार ने कहा है कि 5 नवंबर के कार्यक्रम में लखनऊ जाना मुश्किल है क्योंकि छठ पर्व बिहार में मनाया जा रहा है और खुद उनके घर में भी यह पूजा होती है. 5 नवंबर को खरना भी है. इससे पहले शिवपाल यादव ने तीन दिन पहले नीतीश कुमार को इसी कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा था.

Advertisement

मुलायम बनाना चाहते हैं महागठबंधन
सूत्रों के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के सांसद शरद यादव पार्टी के तरफ से में शिरकत करेंगे. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर मुलायम सिंह यादव की कोशिश है कि सभी समाजवादी पार्टियों को एक छत के नीचे लाया जाए और एक महागठबंधन बनाया जाए. ताकि आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा किया जा सके.

माना यह जा रहा है कि नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी के साथ किसी भी तरीके के महागठबंधन से इसीलिए बच रहे हैं क्योंकि अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच मचे घमासान के बाद संभावना ये भी है कि अगर परिवार में सब कुछ शांत नहीं हुआ तो अखिलेश यादव अलग चुनाव लड़ सकते हैं. नीतीश कुमार चाहते हैं कि अगर कोई महागठबंधन उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बनता है तो उसमें अखिलेश यादव जरूर शामिल रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »