गिरिराज बोले- राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि आप लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि बार-बार यह बीजेपी और चुनाव से क्यों जोड़ते हो. राम क्या केवल बीजेपी के आस्था का केंद्र हैं. राम सभी राजनीतिक दलों के हैं, करोड़ों हिंदुओं के हैं.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि आप लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि बार-बार यह बीजेपी और चुनाव से क्यों जोड़ते हो. राम क्या केवल बीजेपी के आस्था का केंद्र हैं. राम सभी राजनीतिक दलों के हैं, करोड़ों हिंदुओं के हैं.


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राम का मंदिर तो बनेगा लेकिन कब बनेगा कैसे बनेगा यह तो समय बताएगा. मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं क्या राम का मंदिर भारत में नहीं बनेगा, अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा. उनके अनुयाई यहां हैं, जब हम यहीं हैं तो मंदिर यहीं बनेगा.

Advertisement


आजम खान के मोदी को रावण बताने वाले बयान पर गिरिराज का कहना है कि जो लोग रावण के अनुयायी हैं उनको रावण ज्यादा याद आते हैं. हम तो राम के अनुयाई हैं.


आजम खान के पाकिस्तान ना बंटा होता तो वह यहां के प्रधानमंत्री होते इस बयान पर गिरिराज सिंह का कहना है कि अब तो उनको फिर से जिन्ना के साथ पैदा लेना होगा. उस समय तो पैदा लिए नहीं, अब खुदा से शुक्र करें, इबादत करें कि पैदा लेते तो क्या होता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »