यूपी में करारी शिकस्त पर आया प्रियंका का रिएक्शन, हार का बताया ये कारण

यूपी चुनाव में मिली करारी हार पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ने पूरी मेहनत की थी. लेकिन उस मेहनत को वे लोग वोट में नहीं तब्दील कर पाए.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

यूपी चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिल गई है. दो तिहाई बहुमत के साथ पार्टी फिर सत्ता में वापसी करने जा रही है. अब बीजेपी ने जीत दर्ज की है तो कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस 403 में से सिर्फ 2 सीटों पर आगे दिख रही है. अब इस परिणाम पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए. कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी.

अब प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिला शक्ति पर अपना पूरा जोर दिया था. 50 फीसदी सीट भी महिला उम्मीदवारों को ही दिया गया था. लेकिन चुनावी नतीजे बताते हैं कि पार्टी का ये दांव उल्टा उस पर भारी पड़ गया है. पार्टी का वोट प्रतिशत दो फीसदी के आसपास रह गया है और सीटें तो महज दो ही मिलती दिख रही हैं. यूपी के अलावा पंजाब में भी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. वहां पर आम आदमी पार्टी की आंधी ने उसका सफाया कर दिया है. पंजाब में आप अभी 92 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस महज 18 सीटों पर ही लीड में दिख रही है. चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं, नवजोत सिंह सिद्धू को पराजय का सामना करना पड़ा है और कई दूसरे दिग्गज भी मुंह की खा गए हैं.

Advertisement

वैसे पंजाब की हार पर तो चरणजीत सिंह चन्नी ने भी प्रतिक्रिया दी है. चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी नतीजों पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि पंजाब के लोगों का जनादेश मैं स्वीकार करता हूं. AAP और भगवंत मान को मैं जीत की बधाई देता हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »