फिरोजाबाद: प्रियंका गांधी का BJP पर तंज- ये सिर्फ चुनाव के वक्त महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा को लगता है कि सिर्फ सिलेंडर देने से आप लोग उन्हें वोट दे देंगे. ये लोग कभी चुनाव में महिला सशक्तिकरण की बात नहीं की. प्रियंका ने कहा, ये लोग महिलाओं को नकारने का काम करते हैं. लेकिन आज आपको यह तय करना है कि महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता. क्योंकि आप आधी आबादी हैं.

Advertisement
प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद में चूड़ी निर्माता और इस उद्योग से जुड़ीं महिलाओं से मुलाकात की प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद में चूड़ी निर्माता और इस उद्योग से जुड़ीं महिलाओं से मुलाकात की

सुधीर शर्मा / सुप्रिया भारद्वाज

  • फिरोजाबाद,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST
  • प्रियंका ने फिरोजाबाद में लड़की हूं, लड़ सकती हूं, शक्ति संवाद को संबोधित किया
  • इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं की समस्याओं को जाना

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचीं. यहां प्रियंका गांधी ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं, शक्ति संवाद को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना. 

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा को लगता है कि सिर्फ सिलेंडर देने से आप लोग उन्हें वोट दे देंगे. ये लोग कभी चुनाव में महिला सशक्तिकरण की बात नहीं की. प्रियंका ने कहा, ये लोग महिलाओं को नकारने का काम करते हैं. लेकिन आज आपको यह तय करना है कि महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता. क्योंकि आप आधी आबादी हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, ऐसी पार्टियां चुनाव से पहले घोषणा करते हैं, लेकिन 5 साल से सत्ता में रहे हैं. लेकिन कुछ नहीं किया. लेकिन अब आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ा रहे हैं. 

Advertisement

चूड़ी उद्योग से जुड़ी महिलाओं से मिलीं प्रियंका गांधी

दरअसल, प्रियंका गांधी फिरोजाबाद के सिरसागंज में गिरधारी लाल इंटर कॉलेज मैदान में शक्ति संवाद में शामिल होने जा रही थीं. इससे पहले उन्होंने मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुरकिया का रुख किया. प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद में चूड़ी निर्माता और इस उद्योग से जुड़ीं महिलाओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. यहां प्रियंका ने सितारा देवी जाटव से चूड़ी की 'जुड़ी जुड़ाई' की प्रक्रिया जानी. 

 

इतना ही नहीं प्रियंका ने चूड़ी को हाथ में लेकर जुड़ाई की. महिला के घर पर चाय पी. काफी देर तक प्रियंका गांधी गांव में रुकीं. इस दौरान महिलाओं का जमघट लग गया और प्रियंका गांधी को देखने लगे. दरअसल, प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था अचानक ही वे हाईवे किनारे स्थित नगला तुरकिया में पहुंच गईं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »