UP की सियासत में PM मोदी ने कराई 'खेल' की एंट्री, जानें- मेरठ रैली की 10 बड़ी बातें

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होती है. योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर ये कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती है. 

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 02 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST
  • PM ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया
  • 700 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय की स्थापना होगी

Major Dhyan Chand Sports University: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. साथ ही यूपी की सियासत में ''खेल'' की एंट्री कराकर प्रधानमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में नया अध्याय जोड़ दिया.

अब तक के चुनावी हलचल में फ्री बिजली, रोजगार, एक्सप्रेस-वे जैसे मुद्दे का ही शोर रहा है, लेकिल खेल का दांव बीजेपी के लिए कितना कारगर साबित होगा, ये नतीजों के बाद ही साफ होगा. आइए जानते हैं, मेरठ में पीएम मोदी की जनसभा की 10 बड़ी बातें...

Advertisement


1- स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे. पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे. अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है. 

2- पीएम ने कहा कि यहां मेरठ के सोतीगंज बाजार में गाड़ियों के साथ होने वाले खेल का भी अब The End हो रहा है. अब यूपी में असली खेल में बढ़ावा मिल रहा है.

3- अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होती है. योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर ये कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती है. 

Advertisement

4- जो पहले सत्ता में थे, उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा तरसा कर दिया. पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम बेची जाती थी. योगी सरकार में जितना गन्ना किसानों को भुगतान किया गया है, उतना पिछली दोनों सरकारों के दौरान किसानों को नहीं मिला था.

5- मेरठ में पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम बेची जाती थी. लेकिन योगी सरकार में अब मिलें बंद नहीं होती, यहां तो मिलों का विस्तार होता है, नई मिलें खोली जाती हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से कल ही UP के लाखों किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. इसका लाभ इस क्षेत्र के छोटे किसानों को भी हो रहा है.

6- पीएम मोदी ने कहा कि खेल की दुनिया से जुड़ी एक और बात हमें याद रखनी है. खेल से जुड़ी सर्विस और सामान का बाजार लाखों करोड़ रुपये का है. मेरठ से ही अभी 100 से अधिक देशों को स्पोर्ट्स का सामान निर्यात होता है. मेरठ लोकल के लिए वोकल तो है ही, लोकल को ग्लोबल भी बना रहा है. अब जो नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू हो रही है, उसमें भी खेल को प्राथमिकता दी गई है. पहले खेल को एक्स्ट्रा एक्टिविटी माना जाता था, लेकिन अब स्पोर्ट्स स्कूल में बाकायदा एक विषय होगा.

Advertisement

7- पीएम ने कहा कि यूपी के युवाओं को खेल की दुनिया में छा जाने का मौका मिल रहा है. खिलाड़ियों के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने अपने खिलाड़ियों को 4 शस्त्र दिए हैं.
1- संसाधन
2- ट्रेनिंग की आधुनिक सुविधा
3- अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
4- चयन में परदर्शिता

8- उन्होंने कहा कि युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है. युवा नए भारत का नियंता भी है, नेतृत्वकर्ता भी है. आज के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है, आधुनिकता का बोध भी है. जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा. और जिधर भारत चलेगा उधर ही अब दुनिया चलने वाली है. 

9- पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों को यूपी की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं. 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये आधुनिक दुनिया की श्रेष्ठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में से एक होगी. 

10- उन्होंने कहा कि मेरठ देश की एक और महान संतान, मेजर ध्यान चंद जी की भी कर्मस्थली रहा है. कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम दद्दा के नाम पर किया था. आज मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यान चंद जी को समर्पित की जा रही है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »