UP: शायर मुनव्वर राना का नाम वोटर लिस्ट से गायब, छलका दर्द- 'जब हुकूमत मौका नहीं दे रही तो दुख किस बात का...

Lucknow Voting मशहूर शायर मुनव्वर राना ने अपना नाम वोटर लिस्ट में ना होने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का... चुनाव मुद्दों पर नहीं हो रहा है हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर चुनाव कर रही है.'

Advertisement
मशहूर शायर मुनव्वर राना मशहूर शायर मुनव्वर राना

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST
  • वोट नहीं डाल पाएंगे मुनव्वर राना
  • पत्नी की आई पर्ची, लेकिन खुद का नाम गायब

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव चल रहा है और कई लोगों की वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें मिल रही हैं. लखनऊ में मशहूर शायर मुनव्वर राना का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है. नाम ना होने पर नाराजगी जताते हुए मुनव्वर राना ने कहा, 'जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का...'

Advertisement

आजतक से बात करते हुए मुनव्वर राना ने कहा, 'मेरी खुशनसीबी थी कि जहां मैं रहता हूं उसके बराबर में ही पोलिंग बूथ है, मेरे लिए बगल में वोट डालना आसान था, लेकिन जब मैंने कल यहां के सभासद से पर्ची मांगी तो पता चला कि मेरा वोट ही नहीं है, सिर्फ मेरी पत्नी का वोट है, उनको पर्ची मिल गई थी, जाहिर सी बात है कि इसमें क्या कर सकते हैं.'

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'पिछली बार मेरा वोट था, मैं इल्जाम नहीं लगाऊंगा कि मेरा वोट जानबूझकर काट दिया, लेकिन मेरा वोट न आने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सुशासन नहीं कुशासन है, बदइंतजामी की वजह से हमारा पर्चा हमारे पास नहीं आया और हम वोट नहीं डाल सके.'

चुनाव के मुद्दे पर बात करते हुए मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'जिन मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए था, उन मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहा है. खासतौर पर भाजपा उन मुद्दों पर लड़ाई लड़ ही नहीं रही है, जिस पर उन्हें जवाब देना पड़ेगा. उन मुद्दों पर लड़ रही है, जिस पर जवाब मांगती है, भाजपा बहकावे पर चुनाव लड़ रही है.'

Advertisement

सुनिए मुनव्वर राना ने क्या कहा-

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'धर्म के नाम पर लड़ाई करें, मजहब के नाम पर लड़ाईयां करें... बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि गुंडागर्दी कर रही है. पिछले 70 साल में पार्टी बेस पर चुनाव नहीं होता था, पहले इलेक्शन आदमी बेस पर होता था, लेकिन अब पार्टी बेस पर चुनाव होता है, लोग सोचते हैं कि हम किस पार्टी को वोट दे.'

वोट न कर पाने के सवाल पर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'मुझे कोई दुख नहीं है, जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का होगा.' बता दें मुनव्वर राना, लखनऊ में रहते हैं. हाल में उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जो मीडिया की सुर्खियां बनी थी. बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मुनव्वर राना इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »