'माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा', CM योगी बोले 2022 में क्यों जरूरी है BJP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा कि 2022 में भी बीजेपी को लाना जरूरी है क्योंकि बीजेपी रहेगी तो कोई माफिया या गुंडा किसी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकेगा. उन्होंने कहा कि अगर करेगा तो बुलडोजर चलेगा.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो-PTI) सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 23 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • बीजेपी के कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री योगी
  • किसी की संपत्ति कब्जा नहीं करेगा माफिया

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही प्रचार तेज हो गया है. गुरुवार को बीजेपी ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया था. इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी पहुंचे थे. यहां उन्होंने बताया कि 2022 में भी बीजेपी को लाना क्यों जरूरी है?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, '2017 में जब हमारी सरकार आई तो सबसे पहला काम किसानों की कर्जमाफी का किया था, लेकिन 2012 में जब सपा की सरकार आई थी तो उसने सबसे पहले राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए थे. यही अंतर है भाजपा की सरकार में और परिवारवादी की सरकार में.'

Advertisement

सीएम योगी ने आगे कहा, 'गांव-गांव जाकर अलख जगाने की जरूरत है कि 2022 में भी बीजेपी क्यों जरूरी है? प्रदेश में भाजपा सरकार रहेगी तो कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं करेगा. कोई गुंडा-माफिया किसी गरीब, किसान या व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकेगा. अगर करेगा तो बुलडोजर चलेगा...'

सीएम योगी ने दावा किया कि भू-माफियाओं के कब्जे से सरकार ने अब तक 1.5 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन खाली करवाई है. उन्होंने कहा कि जो जमीन खाली कराई गईं है, वहां कर्मचारियों, पत्रकारों और वकीलों के लिए सस्ते मकान बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-- यूपी: सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, हथियार लेकर कार्यक्रम में घुसा शख्स; 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

योगी ने सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस देश की कीमत पर राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि 1952 में कांग्रेस ने कश्मीर में आतंकवाद की जड़ को बोया था, लेकिन अनुच्छेद 370 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने हमेशा के लिए खत्म कर दिया. योगी ने कहा, 'न रहेगा बांस, न...'

Advertisement

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा सरकार में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे और हिंदुओं पर मुकदमे दर्ज होते थे. रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं और आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »