कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी स्पीकर

दिल्ली कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा. सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीष गौतम ने बीजेपी का दामन थाम लिया. अंबरीष गौतम कोंडली से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीष गौतम कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीष गौतम

कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

दिल्ली कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा. सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीष गौतम ने बीजेपी का दामन थाम लिया. अंबरीष गौतम कोंडली से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में वो ये सीट हार गए थे. शीला दीक्षित के कार्यकाल में वो दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं.

दिल्ली बीजेपी के दफ्तर में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में गौतम ने बीजेपी ज्वाइन की. इसके साथ ही उनके बेटे अविनाश गौतम भी बीजेपी में शामिल हो गए.

Advertisement

अंबरीष गौतम ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी कद्र नहीं की. आरोप लगाया कि एमसीडी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में उनकी अनदेखी की गई. अंबरीष गौतम के मुताबिक उन्होंने सालों तक कांग्रेस में रहकर पार्टी की सेवा की. लेकिन अब कांग्रेस के बड़े नेता उनसे मुलाकात करना तो दूर उनके फोन तक नहीं उठाते हैं. इसी से परेशान आकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया.

इस दौरान की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के काम से प्रभावित होकर बीजेपी में आने का फैसला किया. गौतम ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के एवज में कोई शर्त नहीं रखी है और न ही एमसीडी में टिकट मांगा है.

वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दूसरी पार्टी के नेताओं को आकर्षित कर रही हैं. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के स्थापित नेता भी पार्टी से जुड़ रहे हैं.

Advertisement

इससे पहले आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक वेदप्रकाश भी विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »