सोनिया गांधी पर अमित शाह का हमला, कहा- देश उनके पुत्र प्रेम को जानता है

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने केरल में एक रैली को संबोधित करते हुए देश प्रेम पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया. शाह ने कहा कि सोनिया जी देश प्रेम की दुहाई ना दें.

Advertisement
बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने केरल में एक रैली को संबोधित करते हुए देश प्रेम पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया. शाह ने कहा कि सोनिया जी देश प्रेम की दुहाई ना दें क्योंकि देश को मालूम है कि उन्हें किसके प्रति भाव है.

देश प्रेम पर भावुक हुई थीं सोनिया
गौरतलब है कि सोमवार को बोलते हुए सोनिया गांधी भावुक हो गई थीं. सोनिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम उनके देश प्रेम को नहीं समझ सकते और ना ही उनके भारत प्रेम को छीन सकते हैं.

Advertisement

केरल में रैली के दौरान किया पलटवार
ने सोनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी का देश प्रेम पूरा भारत जानता है. उन्‍होंने कहा कि नेशनल हेराल्‍ड के प्रति उनके प्रेम को पूरा देश जानता है.

सोनिया के पुत्र प्रेम पर कसा तंज
अमित शाह यहीं नहीं रुके सोनिया के साथ को घेरते हुए उन्‍होंने कहा, 'आपके पुत्र प्रेम को भी ये देश जानता है, अब देश प्रेम की दुहाई देना बंद कर दें.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »