कांग्रेस नेता का दावा, MCD के तीनों नगर निगमों में बनेगा कांग्रेस का मेयर

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि एक्जिट पोल में भले ही कांग्रेस को तीसरे पाय़दान पर दिखाया गया हो, लेकिन चुनाव के नचीजे चौंकाने वाले होगे और कांग्रेस तीनों निगमों में जीतकर अपना मेयर बनाएगी.

Advertisement
कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

एक्जिट पोल के नतीजों में भले ही कांग्रेस की हालत पतली नज़र आ रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं का मानना है कि एक्जिट पोल विश्वसनीय नहीं होते. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि एक्जिट पोल में भले ही कांग्रेस को तीसरे पाय़दान पर दिखाया गया हो, लेकिन चुनाव के नचीजे चौंकाने वाले होगे और कांग्रेस तीनों निगमों में जीतकर अपना मेयर बनाएगी.

Advertisement

जेपी अग्रवाल का कहना है कि एक्जिट पोल विश्वसनीय नहीं होते. इससे पहले भी मीडिया ने एग्ज़िट पोल में तमिलनाडु में भी डीएमके की सरकार बताई थी...लेकिन क्या हुआ सबने देखा. जेपी अग्रवाल ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक करो़ड़ की आबादी में कुछ हज़ार लोगों की राय लेकर कैसे उसे पूरी दिल्ली की राय बता सकते हैं. जेपी अग्रवाल का मानना है कि कांग्रेस तीनों एमसीडी में जीत रही है. तीनों एमसीडी में मेयर कांग्रेस के ही बनेंगे.

कांग्रेस में एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कलह को भी जेपी ने बेबुनियाद बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अच्छे से चुनाव लड़ा. जेपी ने कहा कि खुद उन्होंने कई सभाएं की, शीला दीक्षित ने गांधी नगर में सभा की. सभी ने अपने-अपने दायरे के अंदर रह कर काम किया. ये आपका बोलना गलत है कि कांग्रेस बिखरी हुई थी. अरविंदर सिंह लवली और बरखा शुक्ला सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने पर भी जेपी ने अपनी बात रखी और कहा कि जो लोग पार्टी से निकल कर बीजेपी में गए हैं, अगर वो आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी में उनकी नहीं सुनी गई तो ये उनका निजी मामला है.

Advertisement

अगर वो ये बोलते कि कांग्रेस गरीबों की नहीं सुन रही या फिर अब ध्यान नहीं दे रही तो मैं मानता की आरोप सही है, लेकिन वे पार्टी छोड़ कर किसी और पार्टी में चले गए फिर आरोप लगा रहे हैं, तो इसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं. हालांकि जेपी ने लवली और बरखा के बीजेपी में जाने को दुखद भी बताया.

वोट कम पड़े क्योंकि बीजेपी-आप से लोग निराश...
कम वोटिंग होने पर भी जेपी अग्रवाल ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी को इसकी वजह बताया. जेपी के मुताबिक वोटिंग कम हुई, क्योंकि लोग बीजेपी और आप को वोट देने ही नहीं निकले. जेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दो साल में क्या किया...झूठे वादे किए और तो कुछ किया नहीं...वही हाल बीजेपी का है...10 साल में कर दिया इन लोगों ने...तो फिर लोग इन्हे वोट क्यों देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »