Advertisement

Lok Sabha Polls 2024 LIVE Updates: 'वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड की बात करते हैं PM मोदी', तमिलनाडु में बोले जेपी नड्डा

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2024, 10:53 PM IST

ऐसे समय जब लोकसभा चुनाव के पहले फेज को महज चार दिन बचे हैं, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. दोनों ही पार्टियों के नेताओं का फोकस अब ज्यादा से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं करने पर है.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. आज से ठीक 3 दिन बाद 19 अप्रैल को 102 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान होना है. ये सीटें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अंतर्गत आती हैं.

इन 102 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत मिली थी. उसके बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 24 और कांग्रेस को 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था. इस बार यह देखना रोचक होगा कि इन 102 सीटों में से किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आती हैं. इसके बाद 6 और चरणों में मतदान होना है.

पहले चरण के मतदान से पहले सियासी उठापटक काफी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं. इस बीच नेताओं का एक-दूसरे पर हमले करने का क्रम भी जारी है. तो आइए आपको बताते हैं कि मंगलवार (16 अप्रैल) को देशभर में क्या बड़े सियासी उठापटक हुए.

10:53 PM (2 वर्ष पहले)

बिहार : प्रेमनाथ चंचल होंगे गोपालगंज लोकसभा सीट से वीआईपी के उम्मीदवार

Posted by :- Yogesh

बिहार में मुकेश सहनी की वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) ने गोपालगंज सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी की ओर से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान गोपालगंज लोकसभा सीट से वीआईपी के उम्मीदवार होंगे.

7:26 PM (2 वर्ष पहले)

अज्ञानता और अहंकार के शिकार हैं राहुल गांधी : तमिलनाडु में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

Posted by :- Yogesh

तमिलनाडु के पेरम्बलूर में रोड शो के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस आरोप लगाती है कि पीएम मोदी एक भाषा, एक राष्ट्र और एक नेता में विश्वास रखते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी एक भाषा, एक राष्ट्र और एक नेता की बात करते हैं... राहुल के पास ज्ञान की कमी है, उनका ज्ञान बहुत सीमित है, वह अज्ञानता और अहंकार के शिकार हैं. पीएम मोदी ने हमेशा एक राष्ट्र-एक चुनाव, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड, एक राष्ट्र-एक हेल्थ कार्ड की बात की है.'

6:50 PM (2 वर्ष पहले)

झारखंड की तीन सीटों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, गोड्डा से दीपिका पांडे को टिकट

Posted by :- Yogesh

झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. गोड्डा सीट मौजूदा विधायक दीपिका पांडे को दी गई है जो निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. वहीं धनबाद से अनुपमा सिंह और चतरा से कृष्ण नंद त्रिपाठी को टिकट दिया गया है.

5:17 PM (2 वर्ष पहले)

EC के पास पहुंचा आंध्र प्रदेश के NDA नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, बोगस वोटिंग का आरोप

Posted by :- Yogesh

आंध्र प्रदेश के एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं. बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, 'हम सब लोग यहां आए थे क्योंकि बड़े-बड़े अधिकारियों पर दवाब बनाया जा रहा है. सारे अधिकारी पक्षपात कर रहे हैं. दबाव ऊपर से आ रहा है. बोगस वोटिंग हो रही है. आंध्र प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं है. पवन कल्याण जी को सुनने के लिए भीड़ आ रही है. सेंसिटिव बूथ पर वीडियो रिकॉर्डिंग होनी चाहिए.'

Advertisement
4:00 PM (2 वर्ष पहले)

गुजरात में AAP उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान रोने लगे पंजाब CM भगवंत मान

Posted by :- Yogesh

गुजरात में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान पंजाब के CM भगवंत मान की आंखों से आंसू छलक आए. दरअसल मान भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल से मुलाकात का जिक्र कर रहे थे. भगवंत मान ने 'जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे' के नारे भी लगाए.

3:56 PM (2 वर्ष पहले)

मोदी जी को तीसरी बार PM बनाना मतलब भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना : अमित शाह

Posted by :- Yogesh

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है, 'विकसित भारत' की रचना करना और भारत विकसित तभी बन सकता है, जब उत्तराखंड विकसित होगा. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना.'

3:52 PM (2 वर्ष पहले)

500 साल बाद टेंट की जगह भव्य मंदिर में जन्मदिन मनाएंगे रामलला : अमित शाह

Posted by :- Yogesh

अमित शाह ने कहा, 'आज अष्टमी है, कल राम नवमी है और 500 साल बाद रामलला अपना जन्मदिन टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाने वाले हैं. ये बड़े सौभाग्य की बात है कि हमने अपने जीवनकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी है.'

3:49 PM (2 वर्ष पहले)

खरगे ने जनरल बिपिन रावत जैसे हीरो का अपमान किया है : कोटद्वार में बोले अमित शाह

Posted by :- Yogesh

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, राजस्थान और उत्तराखंड के लोगों को कश्मीर से क्या लेना-देना है. उन्हें नहीं पता कि कश्मीर को बचाने के लिए गढ़वाल के सैनिकों ने सबसे ज्यादा खून बहाया है. उन्होंने जनरल बिपिन रावत जैसे हीरो का अपमान किया है.'

2:58 PM (2 वर्ष पहले)

Election 2024 news: दंगे हुए तो होगी चुनाव आयोग की जिम्मेदारी- ममता

Posted by :- akshay shrivastava

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'हमारे मुर्शीदाबाद के डीआईजी को बदल दिया. अगर अब वहां दंगे हो जाएं तो उसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग को लेनी पड़ेगी. ऑफिसर को बीजेपी के बोलने पर हटाया गया है. हमें पता है कौन दंगा संभाल सकता है. लेकिन चुनाव आयोग चुन-चुनकर ऑफिसर बदले जा रहा है. ताकि बीजेपी को मौका मिले. अगर दंगा एक भी होगा तो उसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी. क्योंकि राज्य की कानून व्यवस्था अभी चुनाव आयोग देख रहा है. चुनाव आयोग हमारी बात नहीं सुन रहा है.  मैंने बहोत गोली और डंडे खाए हैं. लेकिन मैं डरपोक नहीं हूं.'

Advertisement
1:10 PM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election 2024: वो दिन दूर नहीं, जब पूर्णिया में उतरेगा हवाई जहाज: PM मोदी

Posted by :- akshay shrivastava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में कहा,'हमारी सरकार सीमांचल में अच्छी सड़कों का निर्माण भी करवा रही है. अब वह दिन दूर नहीं, जब पूर्णिया में हवाई जहाज भी उतरेगा. हमारी सरकार सीमांचल में वंदे  भारत, नमो भारत जैसी ट्रेनों के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी काम करेगी. मोदी के लिए आपके समपे ही मोदी का संकल्प है.' उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद वाले सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं.

11:01 AM (2 वर्ष पहले)

Election 2024 news: प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया

Posted by :- akshay shrivastava

पीएम मोदी ने बिहार के गया में कहा,'सूर्य की किरणें कल गया में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी. लेकिन घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है. जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे लोग आज कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं. एक समुदाय के वोटबैंक के लिए इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. ये हमारे देश के संस्कार और परंपरा नहीं है.' राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजद के कार्यकाल में चारा चोरी किया गया, गरीबों को लूटा गया.

10:35 AM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election: नामांकन से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पूजा-अर्चना

Posted by :- akshay shrivastava

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ ही देर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. बता दें कि सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है.

 

9:14 AM (2 वर्ष पहले)

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलिकॉप्टर से जा रहा चुनाव दल

Posted by :- akshay shrivastava

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले बीजापुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा. बस्तर एकमात्र सीट होगी जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा.

 

8:44 AM (2 वर्ष पहले)

Election 2024 news: धनंजय सिंह की पत्नी को जौनपुर से टिकट

Posted by :- akshay shrivastava

बहुजन समाज पार्टी ने बाहुबली धनंजय सिंह को जौनपुर से टिकट दिया है. बसपा ने आधिकारिक तौर पर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा की नई लिस्ट में श्रीकला का नाम है.

Advertisement
8:21 AM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha polls: पीएम मोदी की बिहार-बंगाल में जनसभा

Posted by :- akshay shrivastava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे.

पीएम मोदी का चुनावी शेड्यूल

> 10 से 10.45 बजे तक बिहार के गया में सार्वजनिक बैठक करेंगे.

> 12.30 से 1.15 बजे तक बिहार के पूर्णिया में जनसभा करेंगे.

> 2.30 से 3.15 बजे  तक पश्चिम बंगाल के बालूरघाट में सार्वजनिक जनसभा करेंगे.

> 4.15 से 5 बजे तक पश्चिम बंगाल के रायगंज में सार्वजनिक जनसभा करेंगे.

8:18 AM (2 वर्ष पहले)

Election 2024 news: ज्योतिरादित्य सिंधिया दाखिल करेंगे नामांकन

Posted by :- akshay shrivastava

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का शेड्यूल

> सुबह 9:30 बजे: हनुमान टेकरी के दर्शन करेंगे.

> सुबह 10 बजे: शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे.

> 1.45 से 2.15 बजे: नामांकन करेंगे.

> 2.30 से 4 बजे: रैली को संबोधित करेंगे.

8:16 AM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election 2024: डिंपल यादव आज दाखिल करेंगी नामांकन

Posted by :- akshay shrivastava

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान डिंपल एक मेगा शो भी करेंगी, जिसमें अखिलेश यादव सहित यादव परिवार के कई सदस्य भी शामिल रहेंगे. 

8:15 AM (2 वर्ष पहले)

Election 2024 news: जयंत ने बताया- क्यों छोड़ा अखिलेश का साथ

Posted by :- akshay shrivastava

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहली बार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर खुलकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह अखिलेश यादव की राजनीति से इत्तेफाक (सहमत) नहीं रखते हैं. अखिलेश उन्हें दबाना चाहते थे. इसलिए जयंत ने सपा चीफ के साथ रिश्ता तोड़ लिया. उन्होंने आगे कहा,'अखिलेशजी से पारिवारिक संबंध पहले की तरह रहेंगे, लेकिन उनसे राजनीतिक रिश्ता तोड़ लिया है.'