कल्याण से श्रीकांत, ठाणे से नरेश म्हास्के.... शिंदे की शिवसेना ने महाराष्ट्र में उतारे तीन उम्मीदवार

सीएम शिंदे की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में अपने तीन उम्मीदवार उतार दिए हैं. शिवसेना ने कल्याण सीट से सीएम के बेटे और वर्तमान सांसद श्रीकांत शिंदे को ही टिकट दिया है. इसके अलावा ठाणे और नासिक में भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

Advertisement
एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की घोषणा की. एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की घोषणा की.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2024,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को लोकसभा के तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. शिंदे ने कल्याण सीट से अपने बेटे और वर्तमान सांसद श्रीकांत शिंदे को टिकट दिया है. इसके अलावा ठाणे और नासिक सीट से भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

शिंदे ने ठाणे में पूर्व मेयर नरेश म्हास्के पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है. म्हास्के का मुकाबला इंडिया गठबंधन की ओर से शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद राजन विचारे से होगा. इसके अलावा शिवसेना ने नासिक में हेमंत गोडसे को चुनावी मैदान में उतारा है.  

Advertisement

एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है ठाणे 

ठाणे को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है. शिंदे खुद ठाणे की कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा सीट से चुनकर आते हैं. पार्टी ने अबतक पालघर लोकसभा सीट के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.  

आपको बता दें मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं. इनमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल शामिल हैं. इसके अलावा मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में ठाणे, कल्याण, भिवंडी और पालघर शामिल हैं. 

मुंबई में दिलचस्प हुई सियासी लड़ाई 

बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. दक्षिण मुंबई से उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने अरविंद सावंत को टिकट दिया है जिनका मुकाबला शिंदे गुट की यामिनी जाधव से होगा. साउथ सेंट्रल से यूबीटी ने अनिल देसाई को मैदान में उतारा है तो वहीं शिवसेना ने राहुल शेवाले को टिकट दिया है.  

Advertisement

नॉर्थ ईस्ट सीट पर संजय डी पाटिल यूबीटी के उम्मीदवार हैं तो वहीं बीजेपी ने यहां से मिहिर कोटेचा को प्रत्याशी घोषित किया है. नॉर्थ सेंट्रल से कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है जिनका मुकाबला बीजेपी के उज्ज्वल निकम से होगा. नॉर्थ वेस्ट में यूबीटी के अमोल कीर्तिकर और शिवसेना के रवींद्र वायकर के बीच मुकाबला होगा. महा विकास अघाड़ी के सीट-बंटवारा समझौते के तहत कांग्रेस इस बार मुंबई में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मुंबई में 20 मई को मतदान होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »