अल्पेश को ठाकोर सेना का अल्टीमेटम, 24 घंटे में छोड़ें कांग्रेस

ठाकोर के इस्तीफे की बात सामने आने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो गुजरात कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी से बात की गई और अल्पेश ठाकोर और ठाकोर सेना को मनाने की शुरुआत कर दी गई है.

Advertisement
अल्पेश ठाकोर (फोटो-इंडिया टुडे आर्काइव) अल्पेश ठाकोर (फोटो-इंडिया टुडे आर्काइव)

aajtak.in / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 10 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस से अगले 24 घंटे में इस्तीफा देंगे. ये कहना है अल्पेश ठाकोर के बेहद करीबी और सांबरकांठा के बायड सीट के विधायक धवल सिंह झाला का. दरअसल मंगलवार को अहमदाबाद में ठाकोर सेना की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. अल्पेश ठाकोर तो इस बैठक में नहीं थे लेकिन ठाकोर सेना की इस कोर कमेटी ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया कि वो अगले 24 घंटे के अंदर अपना फैसला लें और कांग्रेस से अपना इस्तीफा दें.

Advertisement

अल्पेश ठाकोर को लोकसभा टिकट न मिलने से नाराज ठाकोर सेना के लोगों ने यह बैठक अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए बुलाई थी. इस बैठक में ये फैसला लिया गया कि अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस से इस्तीफा देना होगा. बैठक में ठाकोर क्षत्रिय सेना के इस फैसले की जानाकारी खुद अल्पेश के करीबी धवलसिंह झाला ने ही दी. इस बात के सामने आने के बाद  गुजरात की राजनीति में एक बार फिर हड़कंप मच गया. अभी एक महीना भी नहीं हुआ जब अल्पेश ठाकोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे ओर बीजेपी ज्वॉइन नहीं करेंगे.

इस पूरे मामले में जब अल्पेश ठाकोर से आजतक ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि ठाकोर सेना ने जो फैसला लिया है, वो उनके लिए आखिरी है. ठाकोर के इस्तीफे की बात सामने आने के  बाद कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो गुजरात कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी से बात की गई और अल्पेश ठाकोर और ठाकोर सेना को मनाने की शुरुआत कर दी गई है क्योंकि अगर अल्पेश ठाकोर इस्तीफा देते हैं तो उसका खामियाजा कांग्रेस को चार लोकसभा सीटों पर भुगतना पड़ सकता है. इन सीटों में उत्तर गुजरात की बनासकांठा, पाटन, महेसाना और साबरकांठा सीट सामिल हैं.

Advertisement

ठाकोर सेना ये जरूर दावा कर रही है कि अल्पेश ठाकोर किसी भी राजनीतिक दल में नहीं जाएंगे लेकिन अगले 24 घंटों में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा जरूर देंगे और समाज के साथ रहेंगे. हालांकि अल्पेश क्या करेंगे यह अगले 24 घंटे में ही साफ हो पाएगा.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »