पीएम मोदी का दावा- लोकसभा चुनाव में 50 से कम सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रम ही कांग्रेस का दूसरा नाम है. पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मध्यमवर्ग का नाम भी नहीं है, उनके कुछ नेता इस वर्ग को स्वार्थी और लालची बता रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-PTI) प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी. मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने दावे के समर्थन में एक सर्वे की रिपोर्ट का हवाला दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अपना वोट बर्बाद मत कीजिए, बेहतर होगा उस पार्टी के लिए वोट करें जो सत्ता में आ रही है. आप अपने वोट से सत्ता में आ रही पार्टी को मजबूती दे सकते हैं.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, विपक्षी सोच रहे हैं कि पहली बार वोट देने वाले मतदाता और नई पीढ़ी के लोग मोदी का क्यों समर्थन कर रहे हैं. नई पीढ़ी मोदी को इसलिए वोट कर रही है, क्योंकि उन्हें  उम्मीद है कि मोदी उनकी उम्मीदों को अभिव्यक्ति दे रहा है. ये लोग 2047 को देख रहे हैं, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा लेकिन कुछ लोग हैं जो 20वीं शताब्दी में ही फंसे हुए हैं.

भ्रम ही कांग्रेस का दूसरा नाम

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रम ही कांग्रेस का दूसरा नाम है. पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मध्यमवर्ग का नाम भी नहीं है, उनके कुछ नेता इस वर्ग को स्वार्थी और लालची बता रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पुलिसबलों की अनदेखी करने और सत्ता में रहने के दौरान उन्हें पंचिंग बैग के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

Advertisement

पीएम मोदी ने मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के बयान पर उठे विवाद को लेकर भी पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अगर सतर्कता नहीं दिखाती तो शहर को आतंकी गतिविधियों की कहीं भारी कीमत चुकानी पड़ती.

EVM को निशाना बना रहा है विपक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें निशाना बनाने के बाद अब विपक्षी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) को निशाना बना रहे हैं. मोदी ने कहा कि विपक्ष देश में गठबंधन नहीं बना पाया और सिर्फ एक चीज जो उन्हें एकजुट करती है, वह है मोदी पर हमला करना. प्रधानमंत्री मोदी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा कि तीन चरण के मतदान के बाद उनके विरोधियों का फोकस ईवीएम की ओर हो गया है. मोदी ने कहा, तीन चरण के मतदान के बाद उनकी बंदूक की नोंक बदल गई है. अब उनकी गालियां ईवीएम को जा रही हैं. मैं ईश्वर का आभारी हूं कि अब गालियां 50-50 फीसदी हो रही हैं. 50 फीसदी मोदी को तो 50 फीसदी ईवीएम को मिल रही हैं.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »