चिराग ने जमुई से भरा पर्चा,रामविलास बोले- 2024 तक PM पद की वैकेंसी नहीं

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान ने आज जमुई सीट से लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा. रामविलास पासवान ने विरोधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2024 तक देश में प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है, और ऐसे में अगर कोई विपक्षी दल का नेता सोच रहा है कि वह प्रधानमंत्री बन सकता है तो यह उनके लिए बेईमानी होगी.

Advertisement
चिराग पासवान (फोटो-आजतक) चिराग पासवान (फोटो-आजतक)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 25 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को जमुई सीट से लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा. चिराग पासवान 2014 में पहली बार जमुई से सांसद बने थे. पर्चा भरने के बाद चिराग पासवान चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त देखें. चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें इस बात का विश्वास है कि पिछले 5 सालों में उन्होंने जमुई में जो भी विकास के कार्य किए हैं, उसके बाद उन्हें विश्वास है कि उन्हें दोबारा जनता चुनाव में जीत दिलाएगी.

Advertisement

जमुई से पर्चा भरने के दौरान चिराग पासवान के साथ उनके पिता रामविलास भी साथ थे. रामविलास पासवान ने कहा कि 2019 चुनाव नतीजे आने के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. रामविलास पासवान ने विरोधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2024 तक देश में प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है, और ऐसे में अगर कोई विपक्षी दल का नेता सोच रहा है कि वह प्रधानमंत्री बन सकता है तो यह उनके लिए बेईमानी होगी.

गौरतलब है कि रामविलास पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और इसी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वह चुनावी राजनीति से अपना नाता तोड़ चुके हैं. हाजीपुर सीट से कई बार सांसद चुने गए रामविलास पासवान ने कहा कि ने 50 सालों से वह यहां की जनता की सेवा करते आए हैं, और अब आगे चिराग के हाथों में पार्टी की बागडोर होगी.

Advertisement

देश में चौकीदार को लेकर जो राजनीति गरमाई हुई है उसको लेकर भी रामविलास पासवान ने इशारों-इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि ''उन्हें अगर किसी को गाली देनी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे सकते हैं. मगर पूरे चौकीदार समाज को अपमानित करना गलत है.''

रामविलास पासवान ने मोदी के खिलाफ तैयार हुए महागठबंधन को लेकर भी तंज कसा और कहा कि ''महागठबंधन में समाजवादी पार्टी के एक वक्त मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव को बाहर फेंक दिया गया है. रामविलास जिन्हें मौसम वैज्ञानिक भी कहा जाता है उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से भविष्यवाणी की और कहा कि इस बार एनडीए को 350 से भी ज्यादा सीटें आएंगी.''

जमुई संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपना नामांकन दाखिल किया तो वहीं महागठबंधन की तरफ से रालोसपा उम्मीदवार भूदेव चौनरी ने नामांकन दाखिल किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »