नोएडा में वोटिंग के दौरान बंटे ‘नमो फूड’ पैकेट, SSP ने विवाद से झाड़ा पल्ला

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मतदान के दौरान ‘नमो फूड’ पैकेट बांटें जाने की खबर सोशल मीडिया में छाई है. खबर है कि नोएडा 15ए के जिस पोलिंग बूथ पर गौतम बुद्ध नगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी महेश शर्मा ने वोट डाला, उस पोलिंग बूथ पर पुलिस की गाड़ी से पोलिंग अधिकारियों को नमो फूड बांटा गया है.

Advertisement
नमो फूड पैकेट (फोटो-ट्विटर) नमो फूड पैकेट (फोटो-ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर सीट पर वोटिंग के दौरान ‘नमो फूड पैकेट’ बांटे जाने मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में मतदान के दौरान ‘नमो फूड’ पैकेट बांटे जाने की खबर सोशल मीडिया में छाई है. खबर है कि नोएडा 15ए के जिस पोलिंग बूथ पर गौतम बुद्ध नगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी महेश शर्मा ने वोट डाला, उस पोलिंग बूथ पर पुलिस की गाड़ी से पोलिंग अधिकारियों को नमो फूड बांटा गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
ट्विटर पर कई यूजर्स ने वीडियो के साथ ‘नमो फूड पैकेट’ को लेकर ट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने नमो फूड बांटे जाने के मामले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.

तो वहीं एक दूसरे ट्विटर यूजर ने @secular_arrow हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक सफेद रंग अर्टिगा कार में कुछ नमो फूड पैकेट रखे हुए हैं, इस कार में कुछ पुलिसकर्मी भी बैठे दिखाई दे रहे हैं.

नमो फूड बांटे जाने के मामले पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी. ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया. उसने इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

वहीं गौतम बुद्ध नगर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के पोलिंग अधिकारियों को नमो फूड बांटे जाने से इनकार किया है. एसएसपी ने कहा, ‘कुछ लोगों के द्वारा यह बात झूठी फैलाई गई कि गौतमबुद्ध नगर में कुछ पुलिस जवानों को नमो फूड पैकेट बांटे गए और ये किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा वितरित किए गए. ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये बिल्कल गलत किसी ने तथ्य पेश किए हैं.’

Advertisement

एसएसपी ने आगे बताया, 'नमो फूड नोएडा में एक खाद्य साम्रगी की शॉप है, जोकि कोई अभी की शॉप नहीं है, सालों पुरानी शॉप है. वहां से लोकल थाने ने कुछ फूड पैकेट बांटने के लिए थे ताकि पुलिसबल के जवानों को खाना दिया जा सके. ये किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा नहीं दिया गया है. मैं इसका खंडन करता हूं. यह केवल माहौल बिगाड़ने के लिए अफवाह फैलाई गई है. नमो फूड मामले से किसी राजनीतिक दल का कोई लेना देना नहीं है.’

नमो फूड पैकेट विवाद पर EC का बयान

चुनाव आयोग ने नोएडा में नमो फूड पैकेट बांटे जाने के विवाद पर कहा कि नमो फूड बेचने वाली की कंपनी कई साल पुरानी है. कंपनी ने नमो नाम को रजिस्टर कराया था.

गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है. इस सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता की किस्मत  दांव पर लगी है. कांग्रेस ने अरविंद कुमार सिंह को जबकि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने यहां बसपा के सतवीर को संयुक्त रूप से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस संसदीय क्षेत्र से दो निर्दलीय सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »