मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट: संजय निरुपम के सामने कांग्रेस की वापसी कराना बड़ी चुनौती

मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. 

Advertisement
संजय निरुपम( फाइल फोटो) संजय निरुपम( फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.  मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर 21 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर को टिकट दिया, वहीं कांग्रेस की ओर से संजय निरुपम मैदान में हैं.

Advertisement

सीट का इतिहास

यह सीट अभिनेता से राजनेता बने सुनील दत्त की वजह से मशहूर रही है. सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के ट‍िकट पर यहां से 18 साल सांसद रहे. इस सीट पर कई रोचक मुकाबले भी हुए. फ‍िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी इस सीट पर, फ‍िल्मी लोगों का ही दबदबा रहा है. इस दबदबे को श‍िवसेना ने तोड़ा और 2014 में यहां से जीत हास‍िल की. 2014 में इस सीट से श‍िवसेना के गजानन कीर्तिकर को जीत म‍िली.

1967 से 1977 तक ये सीट कांग्रेस के पास रही और उसके बाद विख्यात वकील राम जेठमलानी पहले जनता पार्टी बाद में बीजेपी से सांसद बने. फिर 1984 से 1996 तक कांग्रेस के सांसद और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त का दौर रहा. 1996 और 1998 में शिवसेना को भी यहां से जीत मिली लेकिन 1999 में फिर से ये सीट सुनील दत्त के पास आ गई. 2005 में सुनील दत्त की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सुनील की बेटी प्रिया दत्त यहां से सांसद चुनी गई थीं. 2009 में भी ये सीट कांग्रेस के पास रही लेकिन फिर 2014 में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने इस सीट को जीत लिया.

Advertisement

2004 में सुनील दत्त का मुकाबला शिवसेना के तेज तर्रार नेता और पूर्व पत्रकार संजय निरुपम से था. कांटे की टक्कर में यहां से सुनील दत्त को जीत मिली थी. 2009 में भी इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला था. कांग्रेस के गुरुदास कामत को जहां 2,53,920 वोट मिले तो शिवसेना के गजानन कीर्तिकर को 2,15,533 वोट मिले थे. राज ठाकरे की पार्टी मनसे से शालिनी ठाकरे खड़ी हुई थी, उन्हें भी 1,24,000 वोट मिले तो वहीं समाजवादी पार्टी से अबू आजमी किस्मत आजमा रहे थे. उन्हें भी 84,412 वोट मिले थे लेकिन जीत हाथ लगी कांग्रेस को गुरुदास कामत को.

2014 में क्या थे नतीजे

2014 में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने  4,64,820 वोट पाकर जीत हासिल की. वहीं, कांग्रेस के गुरुदास कामत को 2,81,792 वोट मिले. तीसरे स्थान पर मनसे के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े महेश मांजरेकर रहे. इन्हें 66,088 वोट मिले थे.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »