बिहार में बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व MP उदय सिंह

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पूर्व सांसद उदय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिहार की 40 में से 17 लोकसभा सीटें देकर बीजेपी ने क्यों नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के सामने समर्पण कर दिया.

Advertisement
कांग्रेस में शामिल हुए उदय सिंह(फाइल फोटो) कांग्रेस में शामिल हुए उदय सिंह(फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पूर्व सांसद उदय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिहार की 40 में से 17 लोकसभा सीटें देकर बीजेपी ने क्यों नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के सामने समर्पण कर दिया. सिंह ने जनवरी में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement

महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है जो होली के बाद प्रदेश में सहयोगी दलों के बीच बंटवारे के अनुसार लोकसभा की 40 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है. पूर्णिया से दो बार सांसद चुने गए सिंह पार्टी मुख्यालय में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए.

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे.

 उन्होंने कहा कि एनडीए की सहयोगी जदयू के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों में से 17 सीटें छोड़ दी थी जबकि उसने केवल दो सीटों पर जीत हासिल की थी. यह समझ से परे रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement