17वीं लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की हाथरस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी राजवीर डीलर ने जीत हासिल की है. उन्होंने 260208 मतों से सपा के रामजी लाल सुमन को शिकस्त दी है. इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने मिला.
कब और कितनी हुई वोटिंग
हाथरस सीट पर वोटिंग दूसरे चरण में 18 अप्रैल को हुई थी, इस सीट पर 61.57 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस सीट पर कुल 1857192 मतदाता हैं, जिसमें से 1143489 मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं.
प्रमुख उम्मीदवार
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राजवीर दिलेर चुनाव लड़ रहे थे, जिनका मुख्य मुकाबला सपा के रामजी लाल सुमन से था.2014 का चुनाव
2014 के लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ सीट पर 59.66 फीसदी वोटिंग हुई थी, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी राजेश दिवाकर को 51.87 फीसदी (5,44,277) वोट मिले थे और और उनके निकटतम बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी को 20.77 फीसदी (2,17,891) मिले थे. इसके अलावा सपा से रामजी लाल सुमन को महज 17.24 फीसदी (1,80,891) वोट मिले थे. इस सीट पर बीजेपी के राजेश दिवाकर ने 3,26,386 मतों से जीत दर्ज की थी.
हाथरस सीट का इतिहास
हाथरस संसदीय सीट पर 1962 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी. उसके बाद 1967, 1971 में भी यहां कांग्रेस का परचम लहराया. 1977 में चली सत्ता विरोधी लहर में भारतीय लोक दल ने जीत दर्ज की, जबकि 1984 में भी यहां कांग्रेस ने वापसी की. 1989 में हुआ चुनाव यहां जनता दल के खाते में गया था.
90 के दशक में रामलहर के दौर में 1991 के बाद से ही यह सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है. 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की. इस दौरान बीजेपी के कृष्ण लाल दिलेर 1996-2004 तक सांसद रहे. 2009 में यहां राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, हालांकि तब रालोद-बीजेपी का गठबंधन था. वहीं 2014 में तो बीजेपी के राजेश कुमार दिवाकर ने यहां से प्रचंड जीत दर्ज की.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
aajtak.in