कांग्रेस ने दिल्ली में उतारे 6 उम्मीदवार, शीला दीक्षित देंगी मनोज तिवारी को चुनौती

इस लिस्ट में शीला दीक्षित, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है. कांग्रेस की लिस्ट सामने आने के बाद दिल्ली की जंग और भी दिलचस्प हो गई है.

Advertisement
मनोज तिवारी के खिलाफ शीला दीक्षित मनोज तिवारी के खिलाफ शीला दीक्षित

ईशा गुप्ता

  • ,
  • 22 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

दिल्ली में गठबंधन को लेकर लंबे समय तक चली खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. सोमवार सुबह कांग्रेस ने दिल्ली की सात सीटों में से 6 के उम्मीदवारों की घोषणा की. इस लिस्ट में शीला दीक्षित, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है. कांग्रेस की लिस्ट सामने आने के बाद दिल्ली की जंग और भी दिलचस्प हो गई है.

Advertisement

कौन कहां से मैदान में..

कांग्रेस की जारी लिस्ट में पुरानी योद्धाओं पर दांव लगाया गया है. इस बार चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से शीला दीक्षित, ईस्ट दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली (एससी) राजेश लिलोथिया और वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा मैदान में हैं. कांग्रेस ने अभी साउथ दिल्ली से अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है.  

पिछले काफी दिनों से कांग्रेस के उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा था. पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें थीं, लेकिन बात नहीं बन सकी. कांग्रेस दिल्ली में 4-3 के फॉर्मूले पर अड़ी थी, तो वहीं AAP 5-2 के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी गठबंधन की बात कर रही थी.

बीजेपी भी जारी कर चुकी है लिस्ट

Advertisement

दिल्ली की लड़ाई अब जबरदस्त हो गई है, दिल्ली में बीजेपी भी अपने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी की तरफ से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन मैदान में होंगे.

किसके बीच होगी जंग

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – शीला दीक्षित बनाम मनोज तिवारी

वेस्ट दिल्ली – प्रवेश वर्मा बनाम महाबल मिश्रा

साउथ दिल्ली - रमेश बिधूड़ी बनाम अभी ऐलान नहीं हुआ है

चांदनी चौक – हर्षवर्धन बनाम जेपी अग्रवाल

आपको बता दें कि दिल्ली की सातों सीट पर 12 मई को मतदान होना है, नामांकन के लिए आखिरी तारीख 23 अप्रैल है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »