साध्वी प्रज्ञा बोलीं- मोदीजी और मैं कांग्रेस की प्रताड़ना के शिकार

साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि अन्याय कांग्रेस करती है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे उस समय उनपर इतने आरोप लगाए और वो बाद में वे निर्दोष साबित हुए. साध्वी ने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस ने उन्हें 9 सालों तक प्रताड़ित किया है. बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह बताया कि इससे यह पता चलता है कि नरेंद्र मोदी और उन्हें प्रताड़ित कया गया है.

Advertisement
भोपाल में चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा. फोटो-twitter/HinduSannyasin भोपाल में चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा. फोटो-twitter/HinduSannyasin

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

भोपाल से बीजेपी कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को प्रताड़ित किया है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि अन्याय कांग्रेस करती है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे उस समय उनपर इतने आरोप लगाए और वो बाद में वे निर्दोष साबित हुए. साध्वी ने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस ने उन्हें 9 सालों तक प्रताड़ित किया है. बीजेपी नेता ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि नरेंद्र मोदी और साध्वी प्रज्ञा को प्रताड़ित किया गया है.

Advertisement

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि पीएम मोदी और वो इस बात की सिंबल हैं कि कांग्रेस भय का शासन करती है, ये लोगों को डरा धमकाकर शासन करते हैं. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव राष्ट्रभक्तों को दबाया है, कुचला है और आतंकवादी कहा है इसलिए जनता इनका विरोध करेगी. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने ही हिन्दू आतंकवाद शब्द गढ़ा था जबकि हिन्दू कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता, भगवा कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता, ये तो त्याग का प्रतीक है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमारी संस्कृति है 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' की, लेकिन कांग्रेसी उसपर कुठाराघात करते हैं, इसका उन्हें जवाब मिलेगा.

साध्वी प्रज्ञा ने नरेंद्र मोदी के वीजा विवाद पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोदी जी अब दुनिया भर में घूम रहे हैं, ये इसी बात से डरते थे कि यदि ये शख्स आ गया तो पता नहीं क्या करेगा, क्योंकि कांग्रेस के लोग राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रभक्तों से डरते हैं. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि इसलिए इन्होंने इन पर झूठा आरोप लगाया, लेकिन अंत में सत्य की जीत होती है.

Advertisement

बता दें कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा का बचाव किया था. पीएम ने कहा था, "मेरे ऊपर गुजरात में कई आरोप लगाए गए थे, ये सारा मुझे टारगेट करने के लिए किया गया था, इन आरोपों की वजह से मुझे अमेरिका का वीजा भी नहीं मिल पाया था, जब इन आरोपों से मैं मुक्त हुआ इसके बाद उन्होंने मुझे वीजा के लिए संपर्क किया." पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विवाद पैदा के लिए कांग्रेस के पास स्पष्ट कार्यशैली है, और कोर्ट से प्रज्ञा को अनुमति मिली है, इसलिए इसमें कोई विवाद नहीं है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »