पीएम मोदी के चुनाव प्रचार का नया हथियार है नमो ऐप

प्रधानमंत्री ने 17 जून 2017 को नमो ऐप लॉंन्च किया था. शुरुआत में सबको लगा कि इस ऐप से सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी या प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी ली जा सकती है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

हाईटेक प्रधानमंत्री... जी हां यही कहा जा सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए. देश में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनमें मोदी कामकाज में टेक्नोलॉजी का सबसे अधिक इस्तेमाल करने वाले प्रधानमंत्री कहे जा सकते हैं. मोदी मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ना सिर्फ अपने आधिकारिक काम बल्कि चुनाव प्रचार में भी खूब करते हैं.

ने 17 जून 2017 को नमो ऐप लॉंन्च किया था. शुरुआत में सबको लगा कि इस ऐप से सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी या प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी ली जा सकती है. साथ ही इस ऐप के जरिए पीएम मोदी को सीधे संदेश भी दिया जा सकता है और सरकार के कामकाज के बारे में फीडबैक भी, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पीएम मोदी इस ऐप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आम लोगों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं.

Advertisement

चुनाव में होगा ऐप का इस्तेमाल

चुनाव प्रचार से पहले पीएम मोदी ने पिछले महीने सभी बीजेपी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, सभी प्रदेशों में बीजेपी के विधायकों, पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पधाधिकारियों समेत 3,000 लोगों के साथ ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इसका जो रेस्पॉन्स आया उसको देखते हुए पीएम मोदी और पार्टी ने तय किया कि ऐप की तकनीक का उपयोग कर्नाटक चुनाव प्रचार में भी किया जाएगा.

सबसे पहले पीएम मोदी ने 26 अपैल को नमो ऐप के जरिए में पार्टी के सभी 224 उम्मीदवारों, कर्नाटक से पार्टी के लोकसभा-राज्यसभा सांसदों, प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों और बूथ प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की.

इसके बाद 2 मई को ने कर्नाटक किसान मोर्चा के 4 लाख सदस्यों के साथ सीधे संवाद किया. अब प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक महिला मोर्चा की एक लाख महिलाओं के साथ नमो ऐप के जरिए संवाद करने जा रहे हैं. आने वाले दिनो में वे कर्नाटक युवा मोर्चा, SC और ST मोर्चा के साथ भी संवाद करेंगे.

Advertisement

1 करोड़ डाउनलोड

बीजेपी के आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय का कहना हैं अभी तक इस ऐप को लगभग एक करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं. जब-जब पीएम मोदी ऐप के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते है उस दिन लगभग 2 लाख से 2.5 लाख लोग ऐप को डाउनलोड करते हैं. मालवीय का ये भी कहना हैं पिछले तीन महीने में 20 लाख से ज़्यादा लोगों ऐप डाउनलोड किया हैं.

मोदी 2012 और 2014 में 3डी स्क्रीन के जरिये एक साथ सौ से ज्यादा जगहों पर चुनाव प्रचार करते थे. 2019 का चुनाव आने से पहले पीएम मोदी ने ऐप के ज़रिये कर्नाटक में प्रचार की इस टेक्नोलॉजी से नई लाइन खींच दी हैं.

प्रचार के दौरान ऐन मौके पर विरोधियों को चौंकाने में मोदी का कोई सानी नहीं है. बीते साल गुजरात में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जिस तरह ‘सी प्लेन’का इस्तेमाल किया था, वो सभी के लिए हैरान करने वाला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »