उद्धव को नहीं पसंद आया गुजरात में बीजेपी की जीत की संभावना वाला एग्जिट पोल

पीटीआई के मुताबिक ठाकरे ने कहा कि गुजरात में मौजूदा राजनीतिक माहौल और एग्जिट पोल के नतीजों के बीच एक बड़ा अंतर है. आपको बता दें कि ठाकरे की पार्टी का सत्तारूढ़ सहयोगी दल भाजपा के साथ असहज संबंध है.

Advertisement
उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे

अंकुर कुमार

  • मुंबई,
  • 17 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

बीजेपी की जीत के दावों वाले एग्ज‍िट पोल से विपक्ष के साथ साथ कई साथियों में भी निराशा का माहौल है. प्रमुख उद्धव ठाकरे गुजरात में बीजेपी की स्पष्ट जीत की संभावना जताने वाले एग्जिट पोल से शनिवार को असहमत नजर आए. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने के लिए उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि आशा करते हैं कि वह अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.

Advertisement

पीटीआई के मुताबिक ठाकरे ने कहा कि गुजरात में मौजूदा राजनीतिक माहौल और एग्जिट पोल के नतीजों के बीच एक बड़ा अंतर है. आपको बता दें कि ठाकरे की पार्टी का सत्तारूढ़ सहयोगी दल भाजपा के साथ असहज संबंध है.

उन्होंने उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास मातोश्री में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि  एग्जिट पोल ने गुजरात में बीजेपी के लिए एक स्पष्ट जीत की संभावना जताई है. एग्जिट पोल की संभावना हमारे लिए हजम होने लायक नहीं है. सोमवार को नतीजे आएंगे और हर किसी को इसे स्वीकार करना होगा.

गौरतलब है कि 14 दिसंबर के मतदान के बाद जारी कई एग्जिट पोल में बीजेपी को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल करते दिखाया गया है. करीब - करीब सभी एग्जिट पोल ने राज्य में भाजपा को 100 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई है.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर ने राहुल को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरेंगे. ’’ उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश ने इस पार्टी से काफी उम्मीदें की लेकिन यह पार्टी किसान कर्ज माफी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का हल करने में सक्षम नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना को उप मुख्यमंत्री पद की पेशकश की है, उन्होंने इसका नकारात्मक जवाब दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »