शिवराज ने साधा राहुल पर निशाना, बोले- जिसने कभी पूजा की थाली नहीं पकड़ी, वे भी तिलक लगवा रहे

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा, "अब तक जिन्होंने कभी अपने हाथों में पूजा की थाली नहीं पकड़ी, वे मंदिरों में जा-जा कर बड़े-बड़े तिलक लगवा रहे हैं."

Advertisement
अंकलेश्वर में शिवराज सिंह चौहान अंकलेश्वर में शिवराज सिंह चौहान

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • अंकलेश्वर,
  • 15 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

गुजरात दौरे पर गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में विकास की जमकर तारीफ तो की ही साथ ही साथ कांग्रेस पर निशाना भी साधा. उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "आज गुजरात में आ कर मन अत्यंत आनंदित हो गया. सूरत से अंकलेश्वर आते वक्त विकास की गति का अनुभव होता है. यहां की हवा में एक अनोखी ऊर्जा है."

Advertisement

आपको बता दें कि गुजरात के अंकलेश्वर में शिवराज सिंह गुजरात गौरव यात्रा में भी शामिल हुए और उसके बाद वहां एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा और गुजरात गौरव यात्रा दोनों ही कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देख उत्साहित शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, "आज अंकलेश्वर में #GujaratGauravYatra में शामिल हुआ और जनता का स्नेह एवं उत्साह देखकर अभिभूत हूं. यह विकास और विश्वास का उत्साह है."

जनसभा को संबोधित करते हुए ने कहा, "पं. नेहरू के समय चीन ने हमारी जमीन हड़प ली और आज पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत चीन से आंख में आंख डालकर बात कर रहा है. सरदार वल्लभ भाई पटेल न होते तो भारत एक न होता और उनके हाथ में कमान होती तो कश्मीर समस्या न होती."

साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा, "अब तक जिन्होंने कभी अपने हाथों में पूजा की थाली नहीं पकड़ी, वे मंदिरों में जा-जा कर बड़े-बड़े तिलक लगवा रहे हैं."

Advertisement

कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस को विकास नहीं दिखाई देता, क्योंकि इन्हें घोटाले करने और देखने की आदत है. कांग्रेस के है. कांग्रेस ने सब जगह घोटाले किए, हवा में, जमीन में, आसमान में, पानी में. कांग्रेस विकास नहीं, बल्कि केवल घोटाले करने में ही माहिर है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »