मोदी बोले- ब्लूटूथ नहीं ब्लू व्हेल गेम में फंस गई कांग्रेस, 18 को आखिरी एपिसोड

मोदी ने कहा, 'वे ब्लूटूथ, ब्लूटूथ चिल्ला रहे हैं, लेकिन दरअसल वे ब्लू व्हेल गेम में फंस गए हैं और गेम का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को खेला जाएगा.'

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी

जावेद अख़्तर / गोपी घांघर

  • पाटण,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर एक अलग अंदाज में तंज कसा. गुजरात के पाटण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी 'ब्लू व्हेल चैलेंज' के खेल में फंस गई है और 18 दिसंबर को आखिरी एपिसोड देखेगी.

दरअसल, प्रधानमंत्री ब्लू व्हेल चैलेंज का जिक्र कर उस खतरनाक गेम की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें खिलाड़ी आखिरी स्तर पर आकर आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम तक उठा लेता है.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'जब पहले दौर के मतदान में बीजेपी की जीत के संकेत मिल गए तो कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के बचाव के तरीके खोजने में लग गए हैं. मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद वरिष्ठ नेताओं ने ईवीएम ईवीएम ईवीएम ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया.'

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता ने तो यह दावा भी किया कि ब्लूटूथ से जोड़कर ईवीएम को हैक कर लिया गया है. इस पर मोदी ने कहा, 'वे ब्लूटूथ, ब्लूटूथ चिल्ला रहे हैं, लेकिन दरअसल वे ब्लू व्हेल गेम में फंस गए हैं और गेम का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को खेला जाएगा.' बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हो चुका है, जिसके बाद 14 दिसंबर को दूसरे दौर की वोटिंग होनी है और रिजल्ट 18 दिसंबर को घोषित होंगे.

Advertisement

राहुल पर भी निशाना

के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले मोदी ने कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सोने की चम्मच के साथ पैदा हुए हैं और उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी.

मोदी ने राहुल गांधी के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि वह केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राहुल गुजरात के बारे में झूठ और आधा-सच फैला रहे हैं और राज्य की बुद्धिमान जनता की समझ का अपमान कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »