गुजरात चुनाव में इस बार कांग्रेस EVM को लेकर सतर्क, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

कांग्रेस अब ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर उठे सवालों के सामने अपने उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को प्रशि‍क्षण दे रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

दिनेश अग्रहरि / गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

गुजरात में सत्ता में आने का सपना देख रही कांग्रेस अब किसी भी तरह का कोई ख़तरा नही लेना चाहती है. एक ओर जहां कांगेस के महारथी मैदान में हैं, तो वहीं  दूसरी ओर EVM को लेकर खड़े हुए सवाल पर कांग्रेस किसी भी तरह का जोखिम नही लेना चाहती.

कांग्रेस अब ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर उठे सवालों के सामने अपने उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को प्रशि‍क्षण दे रही है. जो प्रतिनिधि पोलिंग बुथ पर बैठने वाले हैं, उन्हें समझाया जा रहा है कि ईवीएम को लेकर अगर कोई गड़बड़ी हो रही है, तो उसकी जानकारी किसे देनी है, किस अधिकारी को ऐसी गड़बड़ी के लिए फोन करना है.

Advertisement

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव आयोग से मांग की है कि स्ट्रॉन्ग रूम, जहां ईवीएम रखे जाते हैं, वहां जैमर लगाए जाएं. कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को भी ट्रेनिंग दे रही है, ताकि ईवीएम में किसी भी तरह की लगाया जा सके. साथ ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और एनजीओ की भी मदद ली जा रही है. कांग्रेस को आशंका है कि बीजेपी चुनाव में बड़ी गड़बड़ी कर सकती है. इसकी वजह से कांग्रेस ने से मांग की है कि सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम के साथ-साथ चुनाव आयोग ये भी ख़्याल रखे कि ईवीएम में गड़बड़ी ना हो.

वहीं, कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा का कहना है कि वे इस बार ईवीएम को लेकर काफ़ी चौकन्ने हैं. हर एक बूथ पर कांग्रेस प्रतिनिधि‍यों के साथ-साथ आम आदमी भी रहेंगे, जो कि ईवीएम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नही होने देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »