पीएम मोदी का लिहाज कर कांग्रेस ने छोड़ा 'विकास गांडो थयो छे' कैंपेन?

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नारे के जवाब में नया नारा देते हुए कहा कि 'मैं विकास हूं' तो हमने वो लाइन छोड़ दी.

Advertisement
पीएम मोदी के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो) पीएम मोदी के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सुप्रिया भारद्वाज

  • बनासकांठा,
  • 12 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात नवसृजन यात्रा के चौथे और अंतिम चरण में एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर हैं. तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल बनासकांठा पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों से मुलाकात की.

इस दौरान राहुल ने गुजरात चुनाव में इस्तेमाल किए जा रहे कांग्रेस के नारे को छोड़ने के बारे में भी बताया. ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नारे के जवाब में नया नारा देते हुए कहा कि 'मैं विकास हूं' तो हमने विकास पागल हो गया है का इस्तेमाल बंद कर दिया. 

Advertisement

दरअसल, गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस 'विकास गांडो थयो छे' यानी विकास पागल हो गया है, नारे से बीजेपी सरकार को घेरने का काम कर रही थी. इसके बाद जब पीएम मोदी गुजरात गए तो उन्होंने अपने भाषणों में नारे का इस्तेमाल किया.

राहुल गांधी ने बताया कि पीएम मोदी ने जब खुद को विकास बताया तो उन्होंने गुजरात के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत को इस संबंध लिखा और उनसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की बात कही. राहुल ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री पद का अपमान न करने के निर्देश दिए. मैंने टीम को कहा कि हम वो नहीं करेंगे जो वो (मोदी जी) मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनके लिए करते थे.' 

अशोक गहलोत ने क्या कहा

गुजरात प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि जब पीएम मोदी ने खुद को विकास बताने वाला नारा दिया, वैसे ही राहुल गांधी ने मुझे इस संबंध में लिखा. गहलोत ने बताया, 'राहुल गांधी ने मुझे लिखकर निजी हमले नहीं करने के लिए कहा. जिसके बाद हमने अपनी टीम को विकास गांडो थयो छे नारे का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए.'

Advertisement

हाल ही में खबर आई थी कि राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमलों से बचने के लिए कहा है. जिसके बाद पहली बार राहुल और कांग्रेस की तरफ से इसके पीछे की वजह बताई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »