गुजरात-हिमाचल में जेटली और निर्मला सीतारमण चुनेंगे CM का चेहरा

आज पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जीत के बाद पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक में गुजरात और हिमाचल में सीएम चेहरे पर चर्चा की. इसमें तय किया गया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर हिमाचल जाकर विधायकों से मिलेंगे. उसी में तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा.

Advertisement
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री अरुण जेटली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री अरुण जेटली

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

गुजरात और हिमाचल में भाजपा ने जीत का परचम लहरा तो दिया है, लेकिन अब पार्टी के सामने इन दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री का चयन बड़ी चुनौती है. दरअसल हिमाचल में बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल अपनी सीट भी गंवाते दिख रहे हैं. उनके हारने की सूरत में पार्टी को सीएम का नया चेहरा तलाशना होगा. वहीं गुजरात में विजय रूपाणी के भी दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठने के आसार कम ही लग रहे हैं. खुद रूपाणी भी कह चुके हैं कि सीएम कौन होगा, इसका फैसला संसदीय बोर्ड और विधायक दल की बैठक में तय होगा.

Advertisement

आज पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जीत के बाद पार्टी ने में गुजरात और पर चर्चा की. इसमें तय किया गया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर हिमाचल जाकर विधायकों से मिलेंगे. उसी में तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा.

वहीं गुजरात में भी विजय रूपाणी के फिर से बनने के आसार कम ही दिख रहे हैं. नड्डा ने बताया कि गुजरात में मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे गुजरात जाएंगे. दोनों नेता विधायकों से मिलकर तय करेंगे कि इस बार मुख्यमंत्री कौन होगा. पार्टी के इस फैसले से साफ समझा जा सकता है कि विजय रूपाणी को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के मूड में पार्टी फिलहाल नहीं है. इसी के चलते दिल्ली से दो नेताओं को गुजरात भेजा गया है.

Advertisement

इससे पहले आनंदीबेन के हटने पर भी विजय रूपाणी के साथ-साथ सीएम पद के लिए नितिन पटेल के नाम पर भी चर्चा हो रही थी. ऐसे में इस बार नितिन पटेल को अगर सीएम की कुर्सी मिलती है तो इसमें अचरज नहीं होना चाहिए. गौरतलब है कि आज आए रिजल्ट में बीजेपी को गुजरात में स्पष्ट बहुमत मिल गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement