Goa Election 2022: TMC नेता बाबुल सुप्रियो का दावा, चुनाव प्रचार के दौरान मुझ पर हुआ हमला

Goa Assembly Election 2022: बाबुल सुप्रियो ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण जनविरोधी इरादों के साथ मुझ पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी चरम पर है. खुले मुंह और कसकर आंखें बंद करके मुस्कुराते हुए चेहरों के साथ कई सारे 'भक्त' ट्विटर पर बेकार बैठे हैं.

Advertisement
बाबुल सुप्रियो (फाइल फोटो) बाबुल सुप्रियो (फाइल फोटो)

सूर्याग्नि रॉय

  • पणजी,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST
  • 'स्थानीय पार्टी के गुंडे ने हमला किया'
  • 'कई सारे 'भक्त' ट्विटर पर बेकार बैठे हैं'
  • गोवा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे सुप्रियो

GOA Election: गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे TMC नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन पर प्रचार करने के दौरान हमला हुआ. उन्होंने कहा कि गोवा में एक स्थानीय पार्टी के गुंडे ने उन पर हमला किया. लेकिन वह बाल-बाल बच गए. इसके साथ ही बाबुल सुप्रियो ने नाम लिए बिना कहा कि जिसने उन पर हमला किया, वह दो राष्ट्रीय पार्टियों के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण जनविरोधी इरादों के साथ मुझ पर हमला किया गया. लेकिन मैं और मेरा PSO उनके आक्रामक प्रयासों से बचते रहे. बता दें कि गोवा की 40 विधायकों वाली विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे.

 

 

लोगों से अपील करना हमारा अधिकार
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमले के दौरान पुलिस आ गई थी. हालांकि हमने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. उन्होंने कहा कि हम लोग यहां धमकाने या धमकियां लेने के लिए नहीं हैं. बल्कि लोगों से हमें वोट देने के लिए कहना हमारा अधिकार है.

 

मोदी सरकार में बेरोजगारी चरम पर 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी चरम पर है. खुले मुंह और कसकर आंखें बंद करके मुस्कुराते हुए चेहरों के साथ कई सारे 'भक्त' ट्विटर पर बेकार बैठे हैं. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जल्दी ठीक हो जाओ दोस्तों और नौकरी पाने की कोशिश करो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »