Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले- मेरी हरी झंडी, मोदी सरकार खुलवाए शाहीन बाग का रास्ता

शाहीन बाग के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी हमले का अब अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. दिल्ली के सीएम का कहना है कि उनकी पूरी परमिशन है, लेकिन अब बीजेपी को एक घंटे में रास्ता खुलवाना चाहिए.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

  • अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा हमला
  • जानबूझ कर रास्ता नहीं खोल रही केंद्र सरकार
  • चुनाव के बाद खुलेगा शाहीन बाग का रास्ता?: दिल्ली सीएम

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट किया और लिखा कि शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है, बीजेपी नहीं चाहती है कि ये रास्ता खुले. दिल्ली के सीएम ने कहा कि बीजेपी वाले एक घंटे में शाहीन बाग का रास्ता खुलवाए, इसमें मेरी तरफ से हरी झंडी है.

Advertisement

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेता लगातार आम आदमी पार्टी को इस मसले पर घेर रहे थे. अब अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस मसले पर चुप्पी तोड़ी.

चुनाव के बाद खुलेंगे रास्ते?

शाहीन बाग के मसले पर उन्होंने कहा कि लिखकर ले लो शाहीन बाग के रास्ते 8 से पहले नहीं बल्कि 9 तारीख को खुल जाएंगे. बीजेपी चाहती ही नहीं है कि रास्ता खुले. गृहमंत्री अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल से अपील करता हूं कि सब शाहीन बाग जाएं, वहां के लोगों से बात करें और रास्ते खुलवाएं. जनता को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, भाजपा देश की सुरक्षा पर गंदी राजनीति करती है.

 

बीजेपी पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल

शाहीन बाग के मामले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बेहद दुख है कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी शाहीन बाग के मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है. शाहीन बाग में रास्ता बंद है वहां बहुत लोगों को तकलीफ हो रही है, स्कूल के बच्चों, एम्बुलेंस को जाने में दिक्कत हो रही है. दिल्ली सीएम ने कहा कि 40 मिनट का रास्ता तय करने में 3 घण्टे लग रहे हैं.

Advertisement

वहां जारी प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश में संविधान के तहत हर व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन उस विरोध प्रदर्शन से आम व्यक्ति को तकलीफ नहीं होनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के अधीन लॉ एंड ऑर्डर आता है.

समाधान क्यों नहीं कर रहा केंद्र?

केंद्र पर सवाल दागते हुए केजरीवाल बोले कि केंद्र सरकार शाहीन बाग का समाधान क्यों नहीं कर रही है, रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस बैठने की बजाय शाहीन बाग हो आते. आखिर रविशंकर प्रसाद शाहीन बाग क्यों नहीं जाते?

गृह मंत्रालय के काम पर सवाल खड़े करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था प्रेस कॉन्फ्रेंस से नहीं सुधरेगी बल्कि काम करने से सुधरेगी. हमसे सीखो काम कैसे करते हैं. काम करना हमको आता है और बीजेपी वालों को सिर्फ गंदी राजनीति करनी आती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »