बिजली बिल आधा-छात्राओं को स्कूटी-बेरोजगारों को पैसा, बिहार के लिए ये हैं कांग्रेस के वादे

बिहार चुनाव में पहले चरण से मतदान से एक हफ्ते पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों के लिए कई वादे किए हैं.

Advertisement
कांग्रेस ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो कांग्रेस ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST
  • बिहार के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र
  • बिजली बिल आधा करने का वादा
  • लड़कियों को स्कूटी का भी किया वादा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. राज्य में महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस पार्टी ने अलग से अपना विजन बताया और जनता से कई वादे किए हैं. सरकार बनने पर बेरोजगारों को भत्ता, विधवाओं को पेंशन, पदक लाने वाले को सरकारी पद जैसे वादे कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किए हैं. बिहार के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या बड़े ऐलान हैं, एक नज़र डालें.. 

•    बिजली के बिल में सौ यूनिट तक 50 फीसदी छूट.
•    बेरोजगारों को 1500 रुपये का मासिक भत्ता.
•    KG से PG तक मुफ्त शिक्षा. 12वीं में 90% से ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को स्कूटी.
•    मैथिली भाषा का पाठ्यक्रम दोबारा शुरू किया जाएगा.
•    स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अलग से कानून, हर प्रखंड क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा की सुविधा.
•    हर दलित परिवार को 100 लीटर पानी की टंकी और नल का निर्माण योजना का नाम बाबू जगजीवन राम पेयजल योजना. 
•    दलित बेटी को उच्च शिक्षा के लिए 80 फीसदी छात्रवृत्ति, इंदिरा गांधी कन्या विवाह योजना के तहत दलित परिवार की बेटी को 21000 रुपये की मदद. 
•    इंदिरा वाहिनी के नाम से महिला पुलिस बटालियन, महिला पुलिसकर्मियों को ब्याज मुक्त दोपहिया लोन. क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम.
•    विधवाओं के लिए एक हजार रुपये की पेंशन योजना. 
•    अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक पाने वाले को सरकारी नौकरी. 
•    राजीव गांधी कृषि योजना से सीधे किसान के खाते में पैसा. 

Advertisement


आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी राजद और लेफ्ट पार्टियों के साथ मिलकर महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस कुल 70 विधानसभा सीटों में सीधे मैदान में है. कांग्रेस के घोषणापत्र में इस बार मुख्य रूप से राहुल गांधी की तस्वीर छापी गई, जो उनके दोबारा अध्यक्ष पद पर लौटने का संकेत दे रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »