Jehanabad: नीतीश कुमार बोले, पति-पत्नी के राज में दिनदहाड़े मार दी जाती थी गोली

नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के राज में अपहरण होता था. दिनदहाड़े लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती थी. लेकिन आज कानून का राज कायम है. बिहार से जंगलराज का खात्मा हो गया है.

Advertisement
जहानाबाद के सिकरिया में चुनावी सभा में नीतीश कुमार जहानाबाद के सिकरिया में चुनावी सभा में नीतीश कुमार

aajtak.in

  • जहानाबाद,
  • 20 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST
  • जहानाबाद में चुनावी सभा करने पहुंचे नीतीश
  • जनता से भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की
  • नीतीश ने आरजेडी शासनकाल पर हमला बोला

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को जहानाबाद के सिकरिया में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने जहानाबाद विधानसभा सीट से एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी और वर्तमान शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के लिए समर्थन मांगा और भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की.

नीतीश कुमार ने आरजेडी शासनकाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले क्या होता था किसी से छुपा नहीं है. पति-पत्नी के राज में अपहरण होता था. दिनदहाड़े लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती थी. लेकिन आज कानून का राज कायम है. बिहार से जंगलराज का खात्मा हो गया है.

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि बिहार में क्राइम का ग्राफ घट गया है. अब बिहार देश में अपराध के मामले में 23वें स्थान पर है. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास दर 12.8 फीसदी सालाना है. मौका मिला तो वे बिहार के विकास के लिए और काम करेंगे. उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दिया. बिहार में तीन बार पंचायती राज का चुनाव हुआ. महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया.

उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला. सीएम ने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि लोग कई तरह के प्रलोभन देंगे. लेकिन जनता को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है. सीएम ने चुनावी सभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें 15 साल तक उनकी सेवा करने का मौका दिया. 

उन्होंने बिहार में विकास के कई कार्य किए जिसे बताने की जरूरत नहीं है. हमारा काम दिखता है. उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए. लेकिन केंद्र सरकार की मदद से कोरोना से लड़ने में वे बेहतर प्रयास कर रहे हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए समय कम मिला है. इसलिए सभी क्षेत्रों में जाकर प्रचार करने का समय नहीं मिल पाएगा, लेकिन इस बार उनके काम के आधार पर वोट दें. (रिपोर्ट- सैयद मुशर्रफ ईमाम)

Advertisement

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement