चुनावी मोड में आई नीतीश सरकार, मंत्री बोले- होगा 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

बिहार की नीतीश सरकार ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने लंबित कामों को तेजी से निपटाना शुरू कर दिया है. नीतीश कैबिनेट में मंत्री नंद किशोर यादव ने आजतक से हुई विशेष बातचीत में इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में करीब 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हो सकता है.

Advertisement
बिहार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नंद किशोर यादव (फाइल फोटो) बिहार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नंद किशोर यादव (फाइल फोटो)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 04 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • बिहार में इस महीने जारी हो सकती है चुनाव की अधिसूचना
  • चुनाव आयोग की घोषणा से पहले हो रहे हैं कई शिलान्यास
  • नंद किशोर बोले- सितंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकती है घोषणा

बिहार में इस महीने विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी हो सकती है. चुनाव आयोग ने कोरोना काल में ही चुनाव कराने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है. अब इंतजार बस चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों की घोषणा का है. राजनीतिक पार्टियां भी अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर चुकी हैं.

बिहार की नीतीश सरकार ने भी चुनाव के मद्देनजर अपने लंबित कामों को तेजी से निपटाना शुरू कर दिया है. नीतीश कैबिनेट में मंत्री नंद किशोर यादव ने आजतक से हुई विशेष बातचीत में इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में करीब 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हो सकता है.

Advertisement

आजतक से हुई बातचीत में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अभी कई परियोजनाओ की आधारशिला बिहार में रखी जाएगी. ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2015 के विधानसभा चुनाव में घोषित 1 लाख 25 करोड़ पैकेज का हिस्सा हैं, जिसे 72 परियोजनाओ में बांटा गया है. बहुत सी परियोजना पूरी हो गईं कुछ पर काम चल रहा है और कुछ पर काम शुरू होने वाला है.

अपनी बात को विस्तार देते हुए बीजेपी नेता एवं बिहार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नंदर किशोर यादव ने आगे कहा कि माना जा रहा है कि सितंबर के तीसरे हफ्ते तक लगभग 14 हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास होगा उसके बाद ही चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है. इन परियोजनाओं में गंगा पर गांधी सेतु के समानांतर एक 6 लेन पुल का शिलान्यास भी होना है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »