चिराग ने पूछा- राहुल ने पीएम का अपमान किया, नीतीश कुछ नहीं बोले, ये क्या सांठगांठ है?

लोजपा नेता चिराग पासवान लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. अब राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान के बहाने चिराग ने नीतीश की चुप्पी पर सवाल किया है.

Advertisement
लोजपा नेता चिराग पासवान लोजपा नेता चिराग पासवान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST
  • चिराग पासवान का फिर नीतीश कुमार पर हमला
  • राहुल के बयान पर चुप क्यों हैं नीतीश: चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक जंग जारी है. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा वार किया जा रहा है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बहाने चिराग ने फिर नीतीश पर निशाना साधा है. राहुल द्वारा पीएम मोदी के पुतले जलाने को लेकर दिए बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल बिहार में आकर ऐसी बात करते हैं, लेकिन नीतीश कुमार कुछ नहीं बोलते हैं. ऐसे में नीतीश की राहुल गांधी से क्या सांठगांठ चल रही है, जो आप चुप्पी साधे हुए हैं.

चिराग पासवान ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि बिहार की धरती पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के संबंध में पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश हैं. प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते हैं, मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुंह नहीं खोलते हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV


चिराग ने आगे लिखा कि दशहरा के पावन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित घटना की निंदा लोजपा करती है जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया था. यह पंजाब की संस्कृति नहीं है और ना ही पंजाब के लोगों ने यह किया है. यकीनन इस घृणित कार्य के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है.


इसके अलावा चिराग ने मुंगेर घटना को लेकर कहा कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा. महिसासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही की. गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती. इस महिसासुरी व्यवस्था का वध मां दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे.

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान के नीतीश कुमार पर सीधा वार किया हो. चिराग पहले भी कह चुके हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार राजद के साथ मिल सकते हैं और एनडीए को छोड़ सकते हैं. 

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिन अपनी सभाओं में पंजाब में हुए विरोध का जिक्र किया था. दरअसल, पंजाब के कुछ इलाकों में इस बार दशहरे पर कृषि कानून के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाया गया. इसी पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा था. 

दरभंगा रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आज पंजाब का किसान गुस्से में है. पंजाब में पहली बार दशहरे के मौके पर नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया. पंजाब के लोग बहुत होशियार हैं. एक तरफ उन्होंने अंबानी और अंडानी का चेहरा लगाया और बीच में नरेंद्र मोदी का चेहरा लगाया. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »