बिहार बीजेपी अध्यक्ष बोले- परंपरागत सीटों पर अपने ही उम्मीदवारों को उतारेगी पार्टी

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि 20 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा हुई थी. जिसके बाद कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया था. अब 22 और 23 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है.

Advertisement
संजय जायसवाल (फाइल फोटो- पीटीआई) संजय जायसवाल (फाइल फोटो- पीटीआई)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

  • बिहार में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
  • बीजेपी की होगी कार्यसमिति की बैठक

बिहार में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं. वहीं बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि 22 और 23 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है. इस बैठक में जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे. साथ ही जायसवाल ने कहा कि बीजेपी अपनी परंपरागत सीट पर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को उतारेगी.

Advertisement

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि 20 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा हुई थी. जिसके बाद कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया था. अब 22 और 23 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है. हालांकि वर्चुअल तरीके से ये कार्यसमिति की बैठक होगी.

उन्होंने बताया कि 23 तारीख को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यसमिति को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे. बिहार चुनाव से पहले इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में यह काफी महत्वपूर्ण बैठक होगी. संजय जायसवाल ने बताया कि बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी इस बैठक में शामिल रहेंगे.

चुनाव में उम्मीदवार

चुनाव में टिकट देने के मुद्दे पर संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को नहीं मानने वाले लोगों को चुनाव नहीं लड़ाएंगे. वहीं चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग लेगा. हम या कोई भी राजनीतिक दल यह नहीं बता सकते कि चुनाव आयोग चुनाव कब कराएगा. वहीं बीजेपी अपनी परंपरागत सीट पर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को उतारेगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement