बिहार: तेजस्वी को JDU नेता ने बताया कलियुगी पुत्र, कहा- मां को लालटेन में तपाएंगे

तेजस्वी के इस आंदोलन का यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी समर्थन किया है लेकिन बिहार की सत्ताधारी जेडीयू ने तेजस्वी के इस कदम को मातृधर्म से विमुख करने वाला बताया है.

Advertisement
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव (फोटो-पीटीआई) बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव (फोटो-पीटीआई)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 09 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST
  • बिहार चुनाव में अब जुबानी जंग का दौर
  • जेडीयू ने तेजस्वी को कलियुगी पुत्र कहा
  • नीतीश के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं तेजस्वी

बिहार की नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज आंदोलन कर रहे हैं. इसके तहत उन्होंने अपने समर्थकों से आज रात 9 बजे अपने घर की बत्ती बुझाकर 9 मिनट के लिए लालटेन, मोमबती या दीया जलाने को कहा है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इस पर तेजस्वी पर वार किया है और उन्हें मातृधर्म से विमुख कलियुगी पुत्र बताया है. 

Advertisement

अपनी मुहिम की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, बेरोजगार युवा साथियों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आहूत निजीकरण एवं प्रदेश में व्याप्त भयंकर बेरोजगारी के खिलाफ आज 9 सितम्बर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दीप, दीया, मोमबत्तियां और लालटेन जलाने की मुहिम का हम समर्थन करते हैं."

तेजस्वी के इस आंदोलन का यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी समर्थन किया है. लेकिन बिहार की सत्ताधारी जेडीयू ने तेजस्वी के इस कदम को मातृधर्म से विमुख करने वाला बताया है. 

बिहार जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने ट्वीट किया, "पितृधर्म से विमुख तेजस्वी यादव अब मातृऋण से विमुख हुए, आज जितिया व्रत का नहाय खाय है, माता संतानों की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना कर इस उष्णता में भी निर्जला व्रत रखेंगी. शास्त्रों में कहा गया है, मातृ देवो भवः पर कलियुगी पुत्र बिजली बंद कर माता को लालटेन की तपिश में तपाएंगे." 

Advertisement

बता दें कि जितिया बिहार झारखंड में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला व्रत है. ये व्रत महिलाएं अपने संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना को लेकर करती हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »