बंगाल में कोरोना से कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की मौत, पिछले 24 घंटे में 5892 नए केस

मुर्शिदाबाद की समसेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का गुरुवार को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही रिजाउल हक का कोलकाता के प्राइवेट अस्पातल में इलाज चल रहा था.

Advertisement
कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक (File Photo) कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक (File Photo)

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 15 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST
  • कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का निधन
  • मुर्शिदाबाद की समसेरगंज सीट से प्रत्याशी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना का कहर जारी है. इसकी चपेट में आकर एक प्रत्याशी ने अपनी जान गंवा दी है. मुर्शिदाबाद की समसेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का गुरुवार को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही रिजाउल हक का कोलकाता के प्राइवेट अस्पातल में इलाज चल रहा था.

Advertisement

बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव रोहन मित्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक के निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रिजाउल हक का निधन कल रात कोरोना की वजह से हो गया! हम जिस वास्तविकता का सामना कर रहे हैं, उसको समझिए. इस साल जिंदा बचिए.'

कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की मौत ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में चार चरण के चुनाव होने बाकी है. पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. बुधवार को पश्चिम बंगाल में 5892 नए मामले आए और 24 लोगों की मौत हो गई. पिछले 24 घंटों में राज्य में 2297 मरीज ठीक हुए है.

चुनावों के दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. आयोग ने शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. आयोग इस बैठक में सभी दलों से कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर चर्चा करेगा. इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अख्तियार किया है.

Advertisement

कलकत्ता हाई कोर्ट ने जिलाधिकारियों से राजनीतिक कार्यक्रम में कोरोना की स्थिति पर नजर रखने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि बंगाल में चुनावी कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारियों की ही है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए धारा 144 भी लागू कर दें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »