Advertisement

Bengal Chunav 2026 Live Updates: बंगाल में हिंसक झड़पों के बीच वोटिंग, पानिहाटी में RG कर रेप पीड़िता की मां को TMC वर्कर्स ने घेरा

aajtak.in | कोलकाता | 29 अप्रैल 2026, 11:34 AM IST

West Bengal Election 2026 Live Updates: दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भबानीपुर समेत कई महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. ये राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है.

BJP प्रत्याशी रत्ना देबनाथ को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेरा. (photo: ITG)

West Bengal Phase 2 Assembly Election 2026 Voting Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात किया गया है. कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां लगाई गई हैं.

इसके अलावा 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 95 पुलिस पर्यवेक्षक और 100 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं. ड्रोन कैमरों से भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी. इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं. भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार हैं, जबकि हुगली जिले की गोगहाट सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं.

इस चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं. सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं.

वहीं, राज्यपाल आर.एन. रवि और चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं से भारी संख्या में निकलने की अपील की है. इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था.

11:23 AM (14 मिनट पहले)

फल्टा में EVM में गड़बड़ी का आरोप

Posted by :- Nitin

बीजेपी प्रत्याशी ने फल्टा में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम का बटन काम नहीं कर रहा है. 

11:18 AM (19 मिनट पहले)

TMC वर्कर्स ने RG कर रेप पीड़िता की मां को घेरा

Posted by :- Nitin

बंगाल में हिंसक झड़प के बीच 142 सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने RG कर रेप पीड़िता की मां और बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ को घेराव करते हुए भारी विरोध किया. हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया. 

10:59 AM (38 मिनट पहले)

West Bengal Election Phase 2 Voting: मतदाताओं ने ममता बनर्जी पर लगाया धमकाने का आरोप

Posted by :- Nitin

West Bengal Election Phase 2 Voting: उत्तर 24 परगना में मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है. एक मतदाता ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वो चुनाव हार गई हैं, इसीलिए वह अपनी गाड़ी में गुंडे लेकर आई हैं. उनमें से एक व्यक्ति उनकी गाड़ी से बाहर आया और हमें धमकाया.'

 

10:40 AM (57 मिनट पहले)

West Bengal Phase 2 Voting 2026: भबानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा

Posted by :- Nitin

मतदान के दौरान भबानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों एक ही मतदान केंद्रे के बाहर पहुंचे गए, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया. इसी दौरान बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पोलिंग बूथ आने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक उम्मीदवार के रूप में मतदान केंद्रों का दौरा करने का अधिकार रखती हैं, लेकिन उनके साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लेकर आने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने ये भी कहा, 'आज ममता बनर्जी एक उम्मीदवार हैं और उन्हें मतदान केंद्रों पर जाने का अधिकार है, लेकिन वो इतने सारे अपने लोगों के साथ यहां क्यों आई हैं? मैं भी सिर्फ अपने सुरक्षागार्ड्स के साथ बूथों का दौरा कर रहा हूं. उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए. उन्होंने इतने सारे लोगों को डर फैलाने के लिए साथ लाया है.'
 

Advertisement
10:29 AM (एक घंटा पहले)

West Bengal Chunav Phase 2: बारानगर में एक बूथ पर 5 बार बदली गई EVM, रुका मतदान

Posted by :- Nitin

बंगाल में हंगामे के बीच मतदान जारी है. इसी बीच बारानगर के बूथ नंबर 72 में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रोक दिया गया है. नाराज मतदाताओं का आरोप है कि मशीन को पांच बार बदला जा चुका है, फिर भी मतदान शुरू नहीं हुआ है. एक मतदाता, मिथु गरई ने कहा, 'हम सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े हैं. वो कह रहे हैं कि ईवीएम खराब है. अब हम वापस जा रहे हैं.'


 

10:11 AM (एक घंटा पहले)

West Bengal Chunav Phase 2: 'TMC बना रही है चौथी बार सरकार', अभिषेक बनर्जी का दावा

Posted by :- Nitin

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में बीजेपी पर केंद्रीय बलों के अत्याधिक तैनात का आरोप लगाया है. अब अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आईएनएस के युद्धपोत और राफेल, जिन्हें तैनात करना है बाकी आप वो भी कर दो जो भी चीज आपको बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ करना है. वो आप बंगाल के लोगों के खिलाफ कर रहे हो.

टीएमसी नेता ने दावा किया कि बंगाल में 30 लाख मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है. उन्होंने अपनी एक साल पुरानी भविष्यवाणी को दोहराते हुए कहा कि टीएमसी 2021 से भी ज्यादा बहुमत हासिल करेगी. टीएमसी चौथी बार सरकार बना रही है. मैं आपसे 4 मई को मिलूंगा.

9:59 AM (एक घंटा पहले)

भबानीपुर: ममता बनर्जी के मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

Posted by :- Nitin

WB Election Phase 2 Polling: ममता बनर्जी ने सुबह से ही अपने विधानसभा क्षेत्र भबानीपुर में डेरा डाला हुआ है. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इसी बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी भी भबानीपुर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता उसी मतदान केंद्र के बाहर मौजूद हैं, जहां ममता बनर्जी ने डेरा डाला हुआ है.

9:41 AM (एक घंटा पहले)

मतदाताओं को डराया-धकाया जा रहा है, ममता का केंद्रीय बलों पर आरोप

Posted by :- Nitin

West Bengal Assembly Election Phase 2: बंगाल में मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में जबरन घुसने का भी आरोप लगाया है.

9:33 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Phase 2 Voting 2026: नदिया में भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. मतदान से पहले सुबह करीब 5:30 बजे चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हात्रा पंचायत में बूथ नंबर 52 पर भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ पर कथित रूप से बदमाशों के एक गिरोह ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पुलिस ने बाद में उन्हें बचाया और चापड़ा रूरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में चोट लगी है. उनके सिर में छह टांके लगाए हैं.

 

Advertisement
9:26 AM (2 घंटे पहले)

मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, CRPF ने कई लोगों को हटाया

Posted by :- Nitin

मतदान के दौरान तनाव के बीच एक मतदान केंद्र के बाहर हंगामा मच गया. CRPF जवानों ने कई व्यक्तियों को वहां से हटा दिया. मतदाताओं के अनुसार, EVM मशीन में बार-बार खराबी आने के कारण तीन असफल प्रयासों के बाद सुबह करीब 8:30 बजे मतदान शुरू हो सका. मतदाताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने वहां से हटा दिया. एक मतदाता मयूर जैन ने बताया कि वो सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे थे.

उन्होंने कहा, 'मशीन खराब होने के कारण हमें तीन बार वोट डालने से रोका गया. नई मशीन लाई गई, लेकिन उसमें भी समस्या आई. अंदर चीख-पुकार मच गई और गेट बंद कर दिए गए. बाद में कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की, उन्हें पीटा गया और ले जाया गया. आखिरकार सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ.' मयूर जैन ने ये भी कहा कि CRPF के जवान मौजूद थे और प्रशासन पूरी तरह सतर्क था.


 

9:19 AM (2 घंटे पहले)

केंदीय बलों की तैनाती पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षाबल नहीं

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, '...बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं. बीजेपी जो कहती है, वही करती है. जरा चारों ओर देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षा बल नहीं. कुछ नए लोगों को हाल ही में लाया गया है और वो मनमानी कर रहे हैं. वह आतंकवाद फैला रहे हैं.'


 

9:14 AM (2 घंटे पहले)

मतादन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे IPS अजय पाल शर्मा

Posted by :- Nitin

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा दक्षिण 24 परगना में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां दूसरे चरण का मतदान जारी है.


 

9:09 AM (2 घंटे पहले)

ममता बनर्जी ने भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह मतदान किया. 

9:08 AM (2 घंटे पहले)

हावड़ा में मतदान केंद्र पर हंगामा, दो लोगों गिरफ्तार

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इसी बीच बाली विधानसभा क्षेत्र के डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन में खराबी को लेकर बवाल हो गया. मतदान प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता भड़क गए और पूरे बूथ पर स्थिति बिगड़ गई. वहीं, स्थिति को बिगड़ता देख हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में ले लिया और हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. जानकारी के अनुसार, 152, 153 और 154 नंबर बूथों पर भी गड़बड़ी और हंगामे की खबर सामने आई है.

Advertisement
8:44 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Elections 2026: भबानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने किया एक मतदान केंद्र का दौरा

Posted by :- Nitin

भबानीपुर और नंदीग्राम से बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मदीवार शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भबानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया और अधिकारियों से बात की. 

 

8:37 AM (3 घंटे पहले)

'बंगाल में बनने जा रही है BJP की सरकार', बोले शुभेंदु अधिकारी

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है. इसी बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 

8:22 AM (3 घंटे पहले)

Bengal Election: मिथुन चक्रवर्ती बेलगाछिया में वोट डाला वोट

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती बेलगाछिया के सुभोखोन कम्युनिटी हॉल में अपना वोट डालने पहुंचे.
 


 

8:07 AM (3 घंटे पहले)

महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर साधा निशाना

Posted by :- Nitin

बंगाल के नादिया में मतदान करने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं. 27 लाख वोटों के नाम काटे गए हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे. ये कारण है कि मतप्रतिशत बहुत ज्यादा है. लोग प्रतिशोध के लिए वोट दे रहे हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 5 महीनों से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग लोगों के साथ मजाक कर रहा हैं. हमने पहले फेज में जो काम शुरू किया था, वह दूसरे फेज में पूरा हो रहा है...'
 

7:47 AM (3 घंटे पहले)

'सोनार बांग्ला' के लिए करें रिकॉर्ड मतदान, बंगाल के मतदाताओं से अमित शाह की खास अपील

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने महिलाओं और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने  की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा, बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा. बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें.

 

Advertisement
7:41 AM (3 घंटे पहले)

'हम जीतेंगे और अपनी बेटी को न्याय दिलाएंगे', बोले RG कर रेप पीड़िता के पिता

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव: आरजी कार मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने जाने की बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा, 'ये बहुत दुखद है कि हमें अपनी बेटी के लिए न्याय पाने के लिए ये तरीका अपनाना पड़ रहा है, लेकिन हम जीतेंगे और अपनी बेटी के लिए न्याय दिलाएंगे... हम जनता के साथ हैं...'

उनकी पत्नी रत्ना देबनाथ बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं.


 

7:36 AM (4 घंटे पहले)

Bengal Second Phase Voting: BJP नेता दिनेश त्रिवेदी ने डाला वोट

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है. इसी बीच बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी ने बालीगंज स्थित यूनाइटेड मिशनरी प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अपना वोट डाल दिया है. 
 

7:32 AM (4 घंटे पहले)

Bengal Assembly Elections: चापड़ा में बवाल, बीजेपी उम्मीदवार ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

Posted by :- Nitin

Bengal Assembly Elections: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होते ही बवाल शुरू हो गया हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नादिया के चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 53 में बीजेपी के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ हुसैन को कथित तौर पर बूथ के अंदर जाने से रोका गया है, जिसके बाद पोलिंग बूथ पर तनाव बढ़ गया है. इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार सैकत सरकार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अपने पोलिंग एजेंट पर हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे उनके सिर पर चोट आई है.

7:18 AM (4 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election: वोट डालने पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इसी बीच नोआपारा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह अपना वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच गए हैं.

 

7:11 AM (4 घंटे पहले)

West Bengal Election 2026: बंगाल के मतदाताओं से PM मोदी की खास अपील

Posted by :- Nitin

West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालें, ताकि हमारा लोकतंत्र अधिक जीवंत और सहभागी बन सके. विशेष रूप से, पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में मतदान करना और अपने मताधिकार का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है.

 

 

Advertisement
7:03 AM (4 घंटे पहले)

बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए हुए मतदान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था. पहले चरण में रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था.  

7:00 AM (4 घंटे पहले)

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान आज

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को 142 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा. राज्यपाल आर.एन. रवि ने मंगलवार को राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान का भरोसा दिलाया है. राज्य के सात जिलों में फैले इन क्षेत्रों में कुल 3,21,73,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने हर बूथ पर वेबकास्टिंग और केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियों की तैनाती के जरिए सुचारू मतदान सुनिश्चित करने की योजना बनाई है. ये चुनाव सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच एक हाई-स्टेक मुकाबला है, जो राज्य की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा.

6:59 AM (4 घंटे पहले)

Bengal Weather: बंगाल में बिजली-गरज और बारिश के साथ होगा दूसरे चरण का मतदान! IMD ने 5 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

Posted by :- Nitin

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी 29 अप्रैल को दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान होना है, जिससे कई इलाकों में वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर...