'मैंने लोगों के फैसले को स्वीकार कर लिया है', चुनाव हारने पर बोले जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना

चुनाव आयोग (ईसी) की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, रैना को 27250 वोट मिले और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी से 7,819 वोटों के अंतर से हार गए. चौधरी को 35,069 वोट मिले. भाजपा को अपना समर्थन दिखाने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हुए 47 वर्षीय पार्टी नेता ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में भाजपा को वोट देने और समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हैं.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना चुनाव हार गए हैं (फाइल फोटो) जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना चुनाव हार गए हैं (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • जम्मू,
  • 08 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को जारी हुए. इनमें बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की. हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना राजौरी जिले की नौशेरा विधानसभा सीट से हार गए. नतीजे आने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के फैसले को स्वीकार कर लिया है. 

चुनाव आयोग (ईसी) की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, रैना को 27250 वोट मिले और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी से 7,819 वोटों के अंतर से हार गए. चौधरी को 35,069 वोट मिले. रैना ने पीटीआई से कहा, "मैंने लोगों के फैसले को स्वीकार कर लिया है. मैं उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं." 

Advertisement

भाजपा को अपना समर्थन दिखाने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हुए 47 वर्षीय पार्टी नेता ने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर में भाजपा को वोट देने और समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हैं. भाजपा ने रिकॉर्ड 29 विधानसभा सीटों के साथ अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है. हम मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र की सीट हारने से हमें झटका लगा है. हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं, लेकिन भाजपा चुनावों में मिले भारी नतीजों से स्तब्ध है. पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक वोट शेयर भी हासिल किया है." 

बता दें कि रैना पहली बार 37 साल की उम्र में नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहुंचे थे. इससे पहले, वह 34 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा युवा विंग) के अध्यक्ष चुने गए और बाद में 41 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष बने. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार 29 सीटें जीती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »