By-Election 2026: देश में आज यानी मंगलवार को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव है. इस चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK, CPI समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं. खासकर पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर बने विशेष राजनीतिक समीकरणों के चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. बता दें, चुनावी नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है. इस सीट से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनावी मैदान में हैं. उधर, एआईयूडीएफ ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाकर इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.
इसके साथ ही मंगलवार को तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारापुरम विधासनभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस उनके पार्टी कार्यालय से अपने साथ ले गई.हुमायूं कबीर को पुलिस द्वारा ले जाए जाने की वजह को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है. इससे पहले मंगलवार सुबह हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में अपना वोट डाला था.
तमिलनाडु के मदुरांतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच AIADMK उम्मीदवार भानुमति ने कहा कि सुबह से ही लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि खासकर ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. भानुमति ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है और वह अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभा रहा है."
AIADMK उम्मीदवार ने TVK पर पैसे और गिफ्ट बांटने के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा, "TVK के मैदान में आने के बाद हमें जानकारी मिली कि कुछ जगहों पर पैसे और गिफ्ट बांटे गए हैं. हमने इसकी सूचना सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को दी. इसके बाद टीमें संबंधित जगहों पर गईं और जांच की."
तमिलनाडु: मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. यह सीट एआईएडीएमके विधायक मरगथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बाद में मरगथम कुमारवेल टीवीके में शामिल हो गई थीं.
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने कहा, 'यह उपचुनाव है और नागरिकों को निश्चित रूप से चुनाव में मतदान करना चाहिए. यह हमारी स्वतंत्रता है. यहां पिछले दो दिनों से गुंडों को खुली छूट दे दी गई है. वे मेरे पोलिंग एजेंट को उठाकर ले गए. यह सही नहीं है. हमने चुनाव कार्यालय को इसकी जानकारी दी है, लेकिन वहां से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे.
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला.
पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर एजेयूपी पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने बीजेपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की.
रेजीनगर से ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.
रेजीनगर से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, बीजेपी ने शंकराव (शखारव) सरकार को उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगग सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.
चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू, तमिलनाडु में मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मॉक पोल की प्रक्रिया चल रही है. मरगथम कुमारवेल ने एआईएडीएमके (AIADMK) के टिकट पर मदुरांतकम सीट से जीत दर्ज की थी. जीतने के कुछ ही समय बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) का दामन थाम लिया. इसलिए इस खाली सीट पर चुनाव हो रहा है.
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से विजयी होने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.