पंजाब चुनाव को लेकर एक्शन मोड में बीजेपी, तीन दिवसीय दौरे पर आज अमृतसर पहुंचेगे नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान वो अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा और लुधियाना में धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वो कई राजनीतिक और संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. इस दौरान वो योग दिवस कार्यक्रम, रोड शो, कॉन्क्लेव और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.

Advertisement
नितिन नबीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को साथ अहम बैठक भी करेंगे. (Image: X via Nitin Nabin) नितिन नबीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को साथ अहम बैठक भी करेंगे. (Image: X via Nitin Nabin)

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वो शनिवार को अमृतसर के गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए संगीत और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य तैयारियां की गई हैं.

अमृतसर पहुंचने के बाद नितिन नवीन स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे. इसके बाद वो ऐतिहासिक जलियांवाला बाग जाएंगे और दुर्गियाना मंदिर में आशीर्वाद लेंगे. इसके साथ ही वो वाल्मीकि मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे.

Advertisement

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि नितिन नवीन का ये दौरा राज्य में पार्टी को काफी आगे ले जाएगा. साथ ही, इससे साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बढ़ेगा.

अमृतसर में अहम बैठक करेंगे नितिन नवीन 

बीजेपी के मुताबिक, अमृतसर में ही नितिन नवीन प्रदेश कोर ग्रुप के साथ एक अहम बैठक करेंगे. इसके बाद शाम को वो जालंधर के लिए रवाना होंगे, जहां रात 07:45 बजे एक शानदार रोड शो का नेतृत्व करेंगे. अगले दिन, रविवार 21 जून को सुबह 06:30 बजे नितिन नवीन फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वो जालंधर में 'दैनिक सवेरा' की ओर से आयोजित एक कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, जहां संत समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहेंगे.

Advertisement

दोपहर 02:50 बजे वो लुधियाना में जिला बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. वहां वो शक्ति केंद्र प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सांगठनिक बैठक करेंगे और शाम को लुधियाना के बड़े उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन के आते ही बीजेपी को साउथ में मिला नया साझेदार, दिनाकरन की पार्टी होगी NDA में शामिल

कृषि अर्थशास्त्री और युवाओं से चर्चा

दौरे के आखिरी दिन, सोमवार 22 जून को नितिन नवीन लुधियाना में जाने-माने कृषि अर्थशास्त्री पद्मश्री एस. सरदार सिंह जोहल के घर पर उनसे मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो पार्टी के सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और युवा प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. सुबह 11:00 बजे वो 'युवा संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और फिर पंजाब बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे.

नितिन नवीन चंडीगढ़ भी जाएंगे, जहां वो पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करेंगे. सोमवार शाम को वो पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के आवास पर राज्य की प्रमुख हस्तियों के साथ चर्चा करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »