Advertisement

Assembly Election 2026 Live: BJP के संकल्प पत्र में विकसित बंगाल का रोड मैप, किसानों-युवाओं और महिलाओं पर फोकस

aajtak.in | नई दिल्ली | 10 अप्रैल 2026, 1:07 PM IST

Assembly Election News 2026 Live Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव के बाद अब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. अमित शाह ने बंगाल के लिए आज बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी किया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

Assembly Election 2026 Updates today Amit Shah To Unveil BJP Bengal Manifesto (Photo-PTI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने चुनावी अभियान को और धार देने में जुटी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार), 10 अप्रैल को पार्टी का मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी कर रहे हैं. इसके साथ ही वह खड़गपुर में रोड शो और बांकुड़ा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. खड़गपुर में दिलीप घोष के समर्थन में होने वाला रोड शो अहम माना जा रहा है. 

बता दें कि बंगाल में वोटिंग दो चरणों में होगी जबकि तमिलनाडु में सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.

विधानसभा चुनान 2026 से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...

1:05 PM (46 मिनट पहले)

अमित शाह बोले- बंगाल को निराशा से बाहर निकालने का रास्ता है यह संकल्प पत्र

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र बंगाल के हर वर्ग को निराशा से बाहर निकालने का रास्ता है. यह संकल्प पत्र किसानों को तरह-तरह के डर से मुक्ति दिलाएगा और नया रास्ता दिखाएगा. 

 

12:57 PM (54 मिनट पहले)

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा का 'संकल्प पत्र' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करेगा. अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं. जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं.  अमित शाह ने जोर देकर कहा कि यह संकल्प पत्र देश के विकास और सुरक्षा का पूरा खाका है।

12:05 PM (एक घंटा पहले)

Bengal Election 2026: कोलकाता पहुंचे अमित शाह

Posted by :- Sana Zaidi

बीजेपी 'भरोसा पत्र' के नाम से घोषणा पत्र जारी करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता में पार्टी का मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी करेंगे. इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा के बाद शाह शाम में खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार व पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के समर्थन में  रोड रोड भी करेंगे.

Advertisement
10:59 AM (2 घंटे पहले)

Humayun Kabir's Reaction

Posted by :- Sana Zaidi

 

9:52 AM (3 घंटे पहले)

Tamil Nadu Elections 2026: एम.के. स्टालिन ने चेन्नई मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से मांगे वोट

Posted by :- Sana Zaidi

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार सुबह चेन्नई मेट्रो में सफर करते हुए जनता से वोट की अपील की. स्टालिन ने चेन्नई सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से DMS मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया.  

 

9:33 AM (4 घंटे पहले)

बंगाल चुनाव: BJP का संकल्प पत्र जारी करेंगे अमित शाह

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार), 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र (Manifesto) जारी करेंगे. 

9:31 AM (4 घंटे पहले)

Vidhan Sabha Chunav: बंगाल-तमिलनाडु में चुनाव प्रचार तेज

Posted by :- Sana Zaidi

बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी समेत अन्य राजनीतिक दल अब बंगाल और तमिलनाडु में अपने प्रचार अभियान को और तेज करने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी आज पश्चिम बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी. इसके अलावा अमित शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में जनसभा और खड़गपुर में रोड शो करेंगे.

9:28 AM (4 घंटे पहले)

AIMIM ने हुमांयू कबीर से तोड़ा गठबंधन

Posted by :- Sana Zaidi

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हुमांयू कबीर के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है.

 

Advertisement
9:23 AM (4 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: भवानीपुर सीट से चुनान लड़ रही हैं ममता बनर्जी

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी से टीएमसी की सीधी टक्कर है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. 

9:17 AM (4 घंटे पहले)

Bengal Assembly Election 2026 Shedule: बंगाल में कब हैं विधानसभा चुनाव?

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराया जाएगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे.

9:14 AM (4 घंटे पहले)

Assembly Election 2026 Shedule: 3 राज्यों में चुनाव संपन्न

Posted by :- Sana Zaidi

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. असम की 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए गुरुवार, 8 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले गए.