पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85 फीसदी से अधित वोटिंग हुई है. बंगाल में एक तरफ जहां ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चौथी बार सत्ता बचाने की जंग लड़ रही हैं. तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी राज्य में राज स्थापित करने की कोशिश में जुटी है. बता दें कि बंगाल की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल को टीएमसी के डर और भ्रष्टाचार से आजादी दिलाना बहुत जरूरी है.बीजेपी बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी. टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है. बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार की फाइलें खुलेंगी. टीएमसी के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था. पहले चरण में बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है.
पश्चिम बंगाल के पानिहाटी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बंपर वोटिंग के लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी है. दूसरी चरण में विजय ध्वज फहराना है. बंगाल ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण किया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर टीएमसी की ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में BJP की सरकार बनना बहुत जरूरी है. उनकी पहली प्राथमिकता होगी बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें डर से मुक्ति दिलाना. शाह ने कहा, “जहां महिला मुख्यमंत्री खुद महिलाओं से पूछती हैं कि 7 बजे के बाद घर से बाहर निकलने की क्या जरूरत है, मुझे लगता है कि उन्हें शासन करने का कोई अधिकार नहीं है. आज मैं बंगाल की माताओं और बहनों को आश्वासन देना चाहता हूं कि 5 तारीख को BJP की सरकार बनते ही, रात 1 बजे भी एक छोटी सी लड़की स्कूटर लेकर निकल सकेगी। कोई गुंडा उसकी तरफ देखने की हिम्मत भी नहीं कर पाएगा.
शाह के मुताबिक, लोगों ने बिना डर के रिकॉर्ड मतदान किया है और यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है. उन्होंने कहा कि बंगाल में अब “भय से भरोसे” की यात्रा जारीयात्रा जारी है और परिवर्तन तय है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतने जा रहे हैं. दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी. शाह ने कहा कि हमारी टीम ने वोटिंग का आकलन किया है, बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है. भारत के पूर्व और पश्चिम में विकास होगा. हमारी सरकार में भाई-भतीजा टैक्स नहीं होगा. सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएंगे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टीएमसी की सीधी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करना चाहती है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी.
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं. बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPFs) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर 92.88 फीसदी मतदान रहा, जो पिछले चुनाव से 10 फीसदी ज्यादा है. 2011 में सिर्फ तीन फीसदी ज्यादा वोटिंग से सत्ता बदल गई थी. इस बार बंगाल में वोटिंग की सुनामी दिख रही है, जिसने राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ा दी है. यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल चुनाव में पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई. इनमें कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों की सीटें शामिल हैं. दूसरे चरण में बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 92 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है. जो आजादी के बाद से विधानसभा चुनावों में बंगाल में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में वोट देने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी है.