राजिंदर (राजेंद्र) नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. राजिंदर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है. राजेंद्र नगर मध्य दिल्ली में एक आवासीय क्षेत्र है. यह नाम भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखा गया है. यह पूर्व और दक्षिण में सेंट्रल
रिज प्रोटेक्टेड फ़ॉरेस्ट, पश्चिम में IARI और उत्तर में करोल बाग से घिरा हुआ है.
दिल्ली नगर निगम की वर्तमान पार्षद आम आदमी पार्टी की आरती चावला (वार्ड नंबर 102N) हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्म 1965 में यहां स्थित तलवार नर्सिंग होम में हुआ था. वे हंसराज कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दो दशक से अधिक समय तक यहीं रहे. बॉलीवुड गायक जसपिंदर नरूला और बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर का जन्म और पालन-पोषण भी यहीं हुआ है. वहीं महान अभिनेता दिलीप कुमार, शाइनी आहूजा, अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी यहां की है. भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर यहां के निवासी हैं. गंभीर ने 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और उसी वर्ष उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से BJP उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता और सांसद बने. 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने सक्रिय राजनीति से इस्तीफा दे दिया ताकि वे क्रिकेट और कोचिंग पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
2025 विधानसभा चुनाव में Delhi की Rajinder Nagar सीट पर BJP के प्रत्याशी Umang Bajaj ने जीत दर्ज की. उन्होंने AAP के उम्मीदवार Durgesh Pathak को 1231 मतों से हराया. Umang Bajaj को 46671 वोट मिले, जबकि AAP के उम्मीदवार 45440 वोट ही प्राप्त कर सके.
2022 दिल्ली विधानसभा उपचुनाव परिणाम
आप के दुर्गेश पाठक को 40,319 वोट मिले (जीते)
भाजपा के राजेश भाटिया को 28,581 वोट मिले
कांग्रेस की प्रेम लता को 2,014 वोट मिले थे.
2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम
आप के राघव चड्ढा को 59,135 वोट मिले (जीते)
भाजपा के आर. पी. सिंह को 39,077 वोट मिले
कांग्रेस के रॉकी तुसीद को 3,941 वोट मिले थे.