बंगलुरू के टीमइंडस नाम का एक स्टार्टअप सफलता की नई उड़ान भरने जा रहा है. टीमइंडस को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) की ओर से पीएसएलवी दिया जा रहा है जिसके जरिए यह भारत के पहले प्राइवेट मून मिशन को लॉन्च करेगा.
2011 में एस्ट्रोनॉमी में दिलचस्पी रखने वाले कुछ को शुरू किया था. उनका सपना था चंद्रमा पर अपना सैटेलाइट भेजना. लेकिन किसी के पास भी प्रोफेशनल एक्सपेरियंस नहीं था.
हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, लेकिन अब कुछ ही समय में इसरो के एन्ट्रिक्स कॉरपोरेशन के साथ टीमइंडस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली है. इसके लिए उन्हें दो साल का इंतजार करना पड़ा.
टीमइंडस ने इसके लिए प्राइवेट फंड से एक रोवर तैयार किया है जो दिसंबर 2017 तक मून पर लैंड करेगा. इसके बाद वह धरती पर चंद्रमा की फोटोज और वीडियोज भेजेगा. टीम को सफलता मिलने पर स्टार्टअप को गूगल लुनर एक्स-प्राइज भी मिल सकता है. यह कॉम्पीटिशन में शॉर्ट लिस्ट होने वाली भारत की इकलौती कंपनी है.
अभिषेक आनंद