राजस्थान: एक्शन में गहलोत सरकार, फ्री गर्ल्स एजुकेशन समेत पूरे किए ये वादे

Girls Education In Rajasthan राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया है कि अगले एजुकेशन सेशन से निःशुल्क बालिका शिक्षा को सभी स्तरों पर लागू कर दिया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

राजस्थान में चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार एक्शन में दिखाई दे रही है और एक के बाद एक बड़े फैसले कर रही है. किसानों का कर्जा माफ, पेंशन राशि में बढ़ोतरी के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं. अब राज्य के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया है कि राज्य सरकार अगले एजुकेशन सेशन से निःशुल्क बालिका शिक्षा को सभी स्तरों पर लागू कर देगी.

Advertisement

मंत्री भाटी का कहना है, 'राज्य सरकार राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी. अगले शिक्षा सत्र से निःशुल्क बालिका शिक्षा को सभी स्तरों पर लागू कर दिया जाएगा. साथ ही भाटी का यह भी कहना है कि बालिकाओं की शिक्षा के साथ ही कॉलेजों में उनको भयमुक्त वातावरण मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च शिक्षण संस्थाओं के साथ ही निजी क्षेत्र को भी इस संबंध में भागीदारी दी जाएगी. गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में स्टेट स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बालिका महिला शिक्षा को पूरी तरह नि:शुल्क करने की घोषणा की थी.

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, साथ ही सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में भयमुक्त वातावरण के लिए कॉलेजों में 'आंतरिक शिकायत' समितियों का गठन किया जाएगा. भाटी का यह भी कहना है कि सभी सरकारी कॉलेजों में 'विद्यार्थी परामर्श केन्द्र' स्थापित होंगे, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के लिए रोजगार मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकें.

Advertisement

भाटी ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की बात थी. इसकी शुरुआत आज 40 कॉलेजों से की गई है. उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि आगामी एक माह में राज्य के सभी 252 कॉलेज में 'प्रतियोगिता दक्षता' परियोजना को चरणबद्ध लागू कर दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement