हमारे पेट में छ‍िपा हुआ था एक खास अंग, ढूंढने वाले साइंटिस्ट भी हैरान

आयरलैंड में वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के दौरान मानव शरीर के भीतर एक नए अंग के होने की पुष्टि कर दी है. आप भी जानिए इसके बारे में...

Advertisement
नया अंग हमारे पाचन तंत्र में स्थित है नया अंग हमारे पाचन तंत्र में स्थित है

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

शोधकर्ताओं ने मानव शरीर में एक नया अंग खोज निकाला है. ये नया अंग हमारे पाचन तंत्र में स्थित है. इस अंग की रूपरेखा कैसी है, इस बात का पता लगा लिया गया है. लेकिन शरीर की कार्य प्रक्र‍िया में इसकी भूमिका क्या है, इस पर अभी खोज चल रही है.

कुछ इस तरह का है ये नया अंग...

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये अंग पेट और पाचन संबंधी रोगों के इलाज में अहम कड़ी साबित हो सकता है.इसे Mesentery नाम दिया गया है. अभी तक पिछले कई वर्षों से इस अंग को इंटेस्टाइन और एब्डोमन को जोड़ने वाला स्ट्रक्चर ही माना जा रहा था.

Advertisement

बहरहाल अब अायरलैंड की एक यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के नतीजों में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि ये अलग अंग की तरह शरीर में कार्यरत है. वैज्ञानिक इस बात को लेकर भी आशावान हैं कि इस अंग का पता लगने के बाद पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज ज्यादा आसान हो जाएगा.

इस अंग के बारे में में विस्‍तार से जानकारी प्रकाशित की गई है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement